काबुल,एजेंसी। पूर्वी अफगानिस्तान के नंगरहर प्रांत में रविवार रात एक बड़ी प्राकृतिक आपदा आई है। यहां पर आए 6.0 तीव्रता के भूकंप ने सैकड़ों लोगों की जान ले ली है। खबरों के अनुसार, पूर्वी अफगानिस्तान के नंगरहर प्रांत में भूकंप की वजह से 622 लोगों की मौत हुई है। जबकि 1000 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।
अभी मौत का आंकड़ा बढ़ने की संभावना है। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज की ओर से भूकंप का केंद्र जालालाबाद शहर से 27 किलोमीटर पूर्व बताया गया है। इसकी गहराई मात्र 10 किमी थी। खबरों के अनुसार, यहां पर भूकंप रविवार रात 11:47 बजे स्थानीय समय पर आया, जो पाकिस्तान सीमा के पास है।
बताया जा रहा है कि भूकंप के कारण मौतें और चोटें मुख्य रूप से जालालाबाद और आसपास के इलाकों में हुईं। तालिबान सरकार की ओर से बचाव कार्य शुरू किए जा चुके हैं। हालांकि दुर्गम इलाकों में कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
PC:aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
भारत ने नियमों का पालन किया, रूसी तेल से लाभ नहीं उठाया: हरदीप सिंह पुरी
झारखंड हिंदी साहित्य भारती की ओर से 21 सितंबर को होगा कार्यक्रम का आयोजन
डीएवी हेहल में दो शिक्षकों का सेवानिवृत्ति पर सम्मान
खुड़खुड़ी जुआ खेलाने की सामाग्री के साथ दाे आराेपित गिरफ्तार
बहन के प्रेमी की गला काटकर हत्या में चार गिरफ्तार, मास्टर माइंड समेत चार फरार