इंटरनेट डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग में सोमवार को मुंबई और पंजाब के बीच खेले गए मैच में पंजाब ने मुंबई को 7 विकेट से शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही पंजाब किंग्स अब अंक तालिका में 19 अंकों के साथ टॉप पर पहुंच गई है, जबकि मुंबई की टीम अब चौथे पायदान पर ही रहेगी।
इस मैच में सूर्यकुमार यादव ने इतिहास रचा, इस सीजन में उन्होंने 619 से ज्यादा रन बना लिए हैं। इसके साथ ही वो मुंबई इंडियंस के लिए एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
उन्होंने यह रिकॉर्ड दिग्गज सचिन तेंदुलकर के 2010 में बनाए गए 618 रनों को पीछे छोड़ते हुए कायम किया। सूर्या ने इस सीजन में कई विस्फोटक पारियां खेलीं।
एमआई के लिए एक सीजन में सर्वाधिक रन
1. 619 - सूर्यकुमार यादव (2025)’
2. 618 - सचिन तेंदुलकर (2010)
3. 605 - सूर्यकुमार यादव (2023)
4. 553 - सचिन तेंदुलकर (2011)
5. 540 - लेंडल सिमंस (2015)
6. 538 - रोहित शर्मा (2013)
pc- sj
You may also like
मजेदार जोक्स: नारी जल की तरह शीतल
JDU में रहकर पीएम मोदी के फैसले का विरोध, वक्फ कानून विरोधी पर नीतीश कुमार मेहरबान; चुनाव से पहले दिया बड़ा पद
धन योग में मां लक्ष्मी की कृपा से चमकने जा रहा है इन 6 राशियों का भाग्य, वीडियो में जानें बाकी राशियों के लिए कैसा रहेगा शुक्रवार
भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ का करियर संकट में, शराब और विवादों में उलझा
9 धुर के लिए बिक गई 10 बीघा जमीन, 55 साल बाद आया फैसला, 3 पीढ़ियों ने लड़ा केस… बिहार में जमीनी विवाद की गजब कहानी