इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस के महासचिव आज झालावाड़ के दौरे पर है। यहां उन्होंने रतनपुरा में भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वसुंधरा राजे को झालावाड़ के अलावा पूरे राजस्थान का भी दौरा करना चाहिए, क्योंकि उनकी बात उनके पार्टी के लोग सुनते हैं, राष्ट्रीय स्तर पर भी उनकी बात सुनी जाती है।
पायलट ने कहा, वसुंधरा राजे ने झालावाड़ के एक अधिकारी की शिकायत की तो दिल्ली में हड़कंप मच गया और अधिकारी को एपीओ कर दिया गया। हम विपक्ष में हैं, सत्ता के नशे में चूर लोग हमारी नहीं सुन रहे हैं, लेकिन कम से कम वसुंधरा राजे की सुनी जा रही है। पायलट ने कहा कि वसुंधरा राजे को झालावाड़ के अलावा प्रत्येक संभाग का दौरा करना चाहिए।
राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए पायलट ने कहा कि सत्ता में बैठे हुए लोग नीतिगत रूप से संविधान की भावनाओं का सम्मान नहीं कर रहे हैं, संविधान की अनदेखी की जा रही है. ताकतवर लोग लगातार अत्याचार और उत्पीड़न कर रहे हैं। सचिन पायलट ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा गई है।
pc- telegraphindia.com
You may also like
यह चमत्कारी बेल 70 बीमारियों को खत्म करती है और गरीबों की डॉक्टर कहलाती है. गाँव में मिलती है आसानी से
महमूद: बॉलीवुड के कॉमेडी किंग की संघर्ष भरी कहानी
क्या जानते हैं आप अर्जुन कपूर के फिल्म निर्माण के पहले सपने के बारे में?
क्या कांग्रेस नेताओं को देखनी चाहिए अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी: चैप्टर 2'? जानें मनजिंदर सिंह सिरसा का क्या कहना है!
चार्ली चैपलिन की विरासत: बॉलीवुड पर उनकी छाप और यादगार फिल्में