इंटरनेट डेस्क। इंग्लैंड और भारत के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुक़ाबला लंदन के केनिंगटन ओवल में खेला जा रहा है। इस मैच का आज तीसरा दिन है। आज के खेल के समय में बदलाव किया गया है। मुकाबले के शुरुआती दो दिन बारिश से प्रभावित रहे थे। ऐसे में तीसरे दिन इसकी भरपाई के लिए 98 ओवरों का खेल होगा।
तीसरे दिन का पहला सेशन दोपहर साढ़े तीन बजे से साढ़े पांच बजे तक चलेगा। इसके बाद शाम साढ़े पांच बजे से लेकर 6 बजकर 10 मिनट तक लंच होगा। दूसरे सेशन की शुरुआत शाम 6 बजकर 10 मिनट से होगी। यह सत्र रात 8 बजकर 25 मिनट तक चलेगा।
टी-ब्रेक रात 8 बजकर 25 मिनट से 8 बजकर 45 मिनट तक होगा। तीसरे सेशन की शुरुआत 8 बजकर 45 मिनट पर होगी। इस सेशन का खेल रात 11 बजे तक चलेगा। अगर रात 11 बजे तक 98 ओवर पूरे नहीं हो पाते, तो दिन के खेल को 30 मिनट तक बढ़ाया जा सकता है।
pc- espncricinfo.com
You may also like
ट्रंप जो कह रहे हैं कहने दो... रूस से अभी भी तेल खरीद रहा भारत, आयात रोकने पर फिलहाल कोई फैसला नहीं
मध्य प्रदेश में युवक ने प्रेम संबंध में झेली भयानक यातनाएं
भारत की 20 सदस्यीय T20I टीम का चयन, एशिया कप और टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भाग लेंगी 15 खिलाड़ी
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के घर को बम से उड़ाने की धमकी, नागपुर पुलिस ने शुरू की जांच
दही में मिलाएं ये 3 चीजेंˈ और 200 की रफ्तार से बढ़ेगा Vitamin B12, रिजल्ट देख आप भी चौंक जाएंगे