Next Story
Newszop

Rajasthan: पूर्व सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट को दिल्ली से मिली ये बड़ी जिम्मेदारी, दोनों एक साथ करेंगे अब...

Send Push

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोतऔर पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के बीच इन दिनों नजदीकिया बढ़ रही है। ऐसे में कई सालों तक दूर रहे गहलोत और पायलट को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर ये है कि कांग्रेस की ओर से अब प्रदेश के इन दोनों ही नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।

image

मीडिया रिपोटर्स की माने तो राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा के दिल्ली आवास पर पार्टी नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक हुई है। इसमें प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, सीपी जोशी सहित कई बड़े नेता शामिल हुए हैं। खबरों के अनुसार, इस बैठक में कांग्रेस ओबीसी एडवाइजरी काउंसिल का गठन किया गया है।

image

इसमें पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट सहित 24 नेताओं को शामिल किया गया है। इस नेताओं द्वारा अब ओबीसी मोर्चे को सक्रिय करने के लिहाज से नई रणनीति बनाई जाएगी।

pc- Mint,news tak,ndtv

Loving Newspoint? Download the app now