इंटरनेट डेस्क। पांचवें खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेल (केआईयूजी) इस बार राजस्थान में होने जा रहे है। 24 नवंबर से पांच दिसंबर तक राजस्थान के सात शहरों में आयोजित होने वाले इन खेला में वॉलीबॉल, कैनोइंग और कयाकिंग, साइकिलिंग और खो-खो को पहली बार शामिल किया जाएगा। प्रतियोगिताएं 23 पदक खेलों और एक प्रदर्शनी खेल (खो-खो) में आयोजित की जाएंगी।
इस साल की शुरुआत में बिहार में आयोजित खेलो इंडिया युवा खेलों की तरह विश्वविद्यालय खेल भी राजस्थान के सात शहरों जयपुर, अजमेर, उदयपुर, जोधपुर, बीकानेर, कोटा और भरतपुर में आयोजित किए जाएंगे।
बारह दिन तक चलने वाले विश्वविद्यालय खेलों में 5,000 से अधिक खिलाड़ियों के भाग लेने की उम्मीद है। खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा, खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेल भारत के खेल पथ में एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं। दुनिया भर में विश्वविद्यालय चैंपियन तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
pc- aaj tak
You may also like
पं.नारायण दत्त तिवारी को किया याद
वाराणसी में किशाेर आयु तक के बच्चों की आंख की चोट का हाेगा नि:शुल्क उपचार और आपरेशन
दीपोत्सव पर निषाद और मलिन बस्ती में दीपावली मनाएंगे मुख्यमंत्री योगी
Donald Trump On Pakistan-Afghanistan War : पाकिस्तान-अफगानिस्तान युद्ध को आसानी से रुकवा सकता हूं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का दावा
बिहार में ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ रहे हैं: चिराग पासवान