Regional
Next Story
Newszop

Rajasthan: उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कर दी दो बड़ी घोषणाएं, जानकर आप भी हो जाएंगे खुश

Send Push

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने शुक्रवार को दो बड़ी और महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। इन घोषणाओं का लाभ अब प्रदेश के लोगों को मिलना शुरू हो जाएगा। जी हां उन्होंने प्रदेश के लाखों आंगनबाड़ी के बच्चों को सीधे तौर पर फायदा देने की घोषणा की है। उन्होंने अजमेर की एक महत्पूर्ण सड़क के लिए बजट जारी करने का ऐलान किया है।

डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने कहा कि प्रदेश के 62 हजार आंगनबाड़ी केंद्रों से आने वाले लगभग 36 लाख बच्चों को सप्ताह में 3 दिन दूध उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। 

मीडिया रिपोटर्स की माने तो वित्तीय वर्ष 2024-25 के परिवर्तित बजट के बिन्दु संख्या 88 में आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को उचित पौष्टिक आहार के रूप में सप्ताह में तीन दिन दूध उपलब्ध करवाया जाना है। इसके लिए क्रय किए जाने वाले मिल्क पाउडर पर 200 करोड़ रुपये वार्षिक व्यय किए जाएंगे।

pc- newstak.in

 

Loving Newspoint? Download the app now