इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री मोदी की पांच देशा की यात्रा समाप्त हो चुकी है। उनकी यात्रा का आखिरी देश नामीबिया रहा। अब विदेशी धरती पर मोदी को एक और बड़ा सम्मान मिला है। उन्हें नामीबिया के सर्वाेच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ द मोस्ट एन्शिएंट वेल्वित्शिया मिराबिलिस से नवाजा गया है। लेकिन बहुतों को यह नहीं पता है कि नाम वेल्वित्शिया मिराबिलिस कैसे पड़ा है। दरअसल यह नामीबिया में पाया जाने वाला दुर्लभ पौधा है, इसे संघर्ष, दीर्घायु और स्थायित्व का प्रतीक माना जाता है।

दो पत्तियां वाला पौधा होता हैं
जानकारी के अनुसार वेल्विचिया मिराबिलिस की खास बात ये है कि इसमें सिर्फ दो पत्तियां होती हैं, जो जन्म से लेकर मृत्यु तक बढ़ती रहती हैं। समय के साथ ये पत्तियां फटकर कई हिस्सों में बंट जाती हैं, जिससे लगता है कि इसकी कई पत्तियां हैं, लेकिन असल में सिर्फ दो ही होती हैं।

हज़ारों साल तक जीवित रहता हैं यह पौधा
तमाम मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह पौधा 1500-2000 साल तक जीवित रह सकती है, यानी यह पृथ्वी के सबसे लंबे समय तक जीवित रहने वाले पौधों में से एक है। यह हमेशा शुष्क और गर्म रेगिस्तानों में पनपता है, इसकी जड़ें गहराई तक जाती हैं और पत्तियां हवा में मौजूद नमी को अवशोषित कर पानी प्राप्त करती हैं।
pc- tv9, britannica.com, uni