इंटरनेट डेस्क। शंघाई सहयोग संगठन 2025 का आयोजन चीन के तियानजिंग में किया गया है। इस सम्मेलन में सभी सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्ष शामिल हुए हैं, जिसमें पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भी शामिल हैं। हालांकि, शहबाज ने संगठन की ग्रुप फोटोग्राफी के दौरान कुछ ऐसा किया, जो चर्चा का विषय बना हुआ है।
दरअसल, ग्रुप फोटोग्राफी के दौरान शहबाज शरीफ रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलने को आतुर दिखे। उनके इस हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। वीडियो में, ग्रुप फोटोग्राफी के बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन मेजबान चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ जाते दिख रहे हैं।
जैसे ही पुतिन आगे बढ़ते हैं, उनके सामने कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष खड़े नजर आते हैं, जिनमें शहबाज शरीफ भी शामिल हैं। पुतिन इन नेताओं के सामने से सिर हिलाकर अभिवादन स्वीकार करते हुए आगे बढ़ते हैं। तभी शहबाज शरीफ पीछे की लाइन से दौड़कर आगे आते हैं और मुस्कुराते हुए पुतिन की तरफ हाथ बढ़ाते हैं। हालांकि, तब तक पुतिन थोड़ा आगे बढ़ जाते हैं, लेकिन वह पलटकर शहबाज से हाथ मिलाकर आगे बढ़ते हैं।
pc- aaj tak
You may also like
तेज़ी से हो रहा है चीनी नौसेना का विस्तार, क्या अमेरिका से बढ़ेगी तकरार
शादीशुदा` महिला को मिला प्रेमी का 18 साल पुराना लव लेटर अंदर की बातें पढ़कर भावुक हो गए लोग
राजस्थान से रवाना हुई एक और विशेष AC ट्रेन, सैंकड़ों श्रद्धालु कल करेंगे रामनाथ स्वामी मंदिर के दिव्य दर्शन
इस बार सितम्बर में छुट्टियों की बरसात दो लंबे वीकेंड का मज़ा, घूमने फिरने का है मन, तो अभी से कर ले तैयारी
हनुमान जी की आराधना और हनुमान चालीसा पाठ से मिलते हैं ये 5 अद्भुत लाभ, वीडियो में जानकर आप भी बन जाएंगे बजरंगबली के भक्त