बेंगलुरु। कर्नाटक में कांग्रेस के कई नेता प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी के हत्थे चढ़ चुके हैं। यहां तक कि कर्नाटक के सीएम सिद्धारामैया और उनकी पत्नी के खिलाफ भी ईडी ने जमीन मामले में जांच बिठा रखी है। अब कर्नाटक में कांग्रेस के एक और विधायक को ईडी ने गिरफ्तार किया है। कर्नाटक कांग्रेस के विधायक का नाम सतीश कृष्ण सैल है। ईडी ने कांग्रेस विधायक को अवैध तरीके से लौह अयस्क निर्यात में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों के तहत गिरफ्तार किया है।
आधिकारिक सूत्रों के हवाले से न्यूज एजेंसी पीटीआई ने बताया है कि सतीश कृष्ण सैल कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ा जिले की कारवार सीट से विधायक हैं। ईडी ने कांग्रेस विधायक सैल को 9 और 10 सितंबर की दरम्यानी रात गिरफ्तार किया। उससे पहले बेंगलुरु में ईडी के क्षेत्रीय दफ्तर में कांग्रेस विधायक से जांच एजेंसी के अफसरों ने लंबी पूछताछ की थी। कर्नाटक कांग्रेस के विधायक सतीश कृष्ण सैल को ईडी ने कोर्ट में पेश किया। जहां से उनको एक दिन के लिए जांच एजेंसी के रिमांड पर दिया गया। सूत्रों ने न्यूज एजेंसी को बताया है कि ईडी और ज्यादा दिन के लिए कांग्रेस विधायक की रिमांड के लिए आवेदन देगी।
ईडी सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस विधायक सतीश कृष्ण सैल पर आरोप है कि उनसे जुड़ी एक कंपनी ने अवैध तौर पर लौह अयस्क का निर्यात किया। ईडी ने इस मामले में 13 और 14 अगस्त 2025 को कर्नाटक के कारवार, गोवा, मुंबई और दिल्ली में छापे भी मारे थे। सतीश कृष्ण सैल कांग्रेस के दूसरे विधायक हैं, जिनको बीते कुछ हफ्तों में कर्नाटक में ईडी ने गिरफ्तार किया है। इससे पहले अगस्त में ईडी ने कर्नाटक की चित्रदुर्ग सीट के कांग्रेस विधायक केसी वीरेंद्र पप्पी को अवैध बेटिंग के मामले में मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत गिरफ्तार किया था। पप्पी की तरह सैल को भी कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार का करीबी माना जाता है।
The post Another Karnataka Congress MLA Arrested By ED: ईडी ने कर्नाटक कांग्रेस के एक और विधायक को गिरफ्तार किया, सतीश कृष्ण सैल पर लौह अयस्क के अवैध निर्यात का आरोप appeared first on News Room Post.
You may also like
स्मृति मंधाना के पास SA के खिलाफ अनोखा World Record बनाने का मौका, कोई महिला क्रिकेटर नहीं कर पाई ऐसा
अमेरिकी AIM-120 मिसाइल सौदा..पाकिस्तान को मिला मौका..तो मोदी सरकार पर भड़की कांग्रेस
अंतिम संस्कार से पहले केक काटा, शव के पास फूटकर रोया पिता, श्मशान घाट में गुब्बारों से सजी अर्थी देख भावुक हुए लोग
16 साल के छात्र के प्यार में पागल` हुई क्लास टीचर फ़िर हुआ कुछ ऐसा की कोर्ट पहुँच गया मामला…
IMC 2025: 799 रुपए में Jio ने लॉन्च किया ये धांसू फोन, इस सस्ते मोबाइल में हैं ढेरों सेफ्टी फीचर्स