दिव्या भारती पुण्यतिथि: 32 साल बाद भी कोई नहीं तोड़ सका उनका ये रिकॉर्ड
दिव्या भारती भले ही फिल्म इंडस्ट्री में लंबा सफर तय नहीं कर पाईं, लेकिन कम समय में उन्होंने दर्शकों के दिलों में एक गहरी छाप छोड़ दी। जब माधुरी दीक्षित, श्रीदेवी और जूही चावला जैसी अदाकाराएं इंडस्ट्री पर छाई हुई थीं, उसी दौर में दिव्या भारती ने भी अपनी पहचान बनाई और बहुत ही कम समय में लाखों दिलों की धड़कन बन गईं।
कम उम्र में शुरू किया करियर
दिव्या भारती ने बेहद कम उम्र में अभिनय की दुनिया में कदम रखा। स्कूल के दिनों से ही उन्हें फिल्म ऑफर मिलने लगे थे, जिसके चलते उन्हें पढ़ाई बीच में छोड़नी पड़ी। केवल 14 साल की उम्र में उन्होंने मॉडलिंग शुरू कर दी थी। तीन साल के फिल्मी करियर में उन्होंने एक के बाद एक सुपरहिट फिल्में दीं। उनके निधन के समय लगभग 12 फिल्में अधूरी थीं, जिन्हें बाद में दूसरी अभिनेत्रियों के साथ पूरा किया गया।
एक ऐसा रिकॉर्ड जो आज भी अटूट है
बहुत से लोग शायद नहीं जानते कि बॉलीवुड में आने से पहले दिव्या भारती ने तमिल और तेलुगू फिल्मों में भी काम किया था। उन्होंने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत 1992 में सनी देओल के साथ फिल्म ‘विश्मत्मा’ से की थी। इसके बाद वे ‘दीवाना’, ‘दिल आशना है’, ‘दिल ही तो है’, ‘दिल का क्या कसूर’ और ‘शोला और शबनम’ जैसी फिल्मों में मुख्य भूमिका में नजर आईं।
सबसे खास बात यह रही कि साल 1992 में दिव्या भारती की कुल 12 फिल्में रिलीज हुई थीं। एक ही साल में इतनी ज्यादा फिल्मों में नजर आने का यह रिकॉर्ड आज तक कोई भी अभिनेत्री नहीं तोड़ पाई है।
रहस्यमयी रही मौत, पर यादें आज भी ताजा
1993 में दिव्या भारती का निधन रहस्यमयी परिस्थितियों में हुआ। उनकी मौत को लेकर आज भी कई सवाल अनसुलझे हैं। लेकिन उनके चाहने वालों के लिए दिव्या सिर्फ एक नाम नहीं, एक एहसास बन चुकी हैं। इंडस्ट्री में चाहे कितने भी रिकॉर्ड बनें या टूटें, दिव्या भारती की लोकप्रियता और उनके द्वारा बनाए गए इस खास रिकॉर्ड का स्थान आज भी बरकरार है।
The post first appeared on .
You may also like
ट्रंप अब दवा पर भी लगाएंगे टैरिफ, कहा-फार्मा इंडस्ट्री के लिए टैरिफ छूट जल्द समाप्त होगी
DRDO GTRE Recruitment 2025: अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन शुरू; डिटेल्स देखें यहाँ
Volkswagen Tiguan R-Line India Launch on April 14: Bigger Display, HUD, AWD & More Confirmed
Nissan Magnite Offers Up to ₹55,000 in Benefits During April Hattrick Carnival
पवित्र जल पिलाया-फिर 7 दिन तक बेहोश महिलाओं से बनाए संबंध, साथियों संग मिलकर तांत्रिक ने किया ये कांड ⁃⁃