अगली ख़बर
Newszop

पाकिस्तान के आर्मी चीफ मुनीर की क्यों उड़ी नींद? भारत के 'त्रिशूल 2025' अभ्यास के बीच जारी किया दूसरा NOTAM

Send Push
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने पांच दिनों के भीतर दूसरा नोटिस टू एयरमेन (NOTAM) जारी किया है। यह कदम भारत की तीनों सेनाओं के अभ्यास 'त्रिशूल 2025' के बीच उठाया गया है। भारत ने पाकिस्तान सीमा के पास त्रिशूल नाम का अब तक का संयुक्त युद्धाभ्यास शुरू किया है। 30 अक्टूबर को शुरू हुए और 10 नवंबर तक चलने वाले इस अभ्यास में तीनों सेनाओं के 25 हजार जवान शामिल हो रहे हैं। ऐसे में पाकिस्तान के नोटम को इससे उपजे डर में उठाया गया एहतियाती कदम माना जा रहा है।

पाकिस्तान का 1 से 30 नवंबर तक प्रभावी यह नवीनतम NOTAM पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र के बड़े हिस्से को, खासतौर से दक्षिणी और तटीय क्षेत्रों को बंद कर देता है। NOTAM यह संकेत भी देता है कि पाकिस्तान अरब सागर में नौसैनिक लाइव-फायरिंग अभ्यास और संभावित मिसाइल परीक्षण की तैयारी कर रहा है।

भारत का विशाल अभ्यासभारत का त्रिशूल 2025 अभ्यास, थलसेना, नौसेना और वायुसेना का उच्च-तीव्रता वाला संयुक्त अभियान पश्चिमी मोर्चे और अरब सागर सहित कई रणनीतिक क्षेत्रों में चल रहा है। इस अभ्यास में एकीकृत युद्ध, तीव्र गतिशीलता और समुद्री प्रभुत्व अभियानों का प्रदर्शन किया जा रहा है। यह एक नियमित अभ्यास है लेकिन इसने पाकिस्तान की सतर्कता को बढ़ा दिया है।

न्यूज18 ने एक वरिष्ठ खुफिया सूत्र के हवाले से कहा है कि एक हफ्ते से भी कम समय में पाकिस्तान का दूसरा NOTAM चिंता और निवारक, दोनों तरह का संकेत है। भारत की बढ़ती सैन्य गतिविधियों के बीच इस्लामाबाद अपनी हवाई और समुद्री सीमाओं की सुरक्षा और तत्परता दिखाना चाहता है। हालांकि इसे एक रणनीतिक संचार उपकरण के रूप में भी देखा जा सकता है।

पाकिस्तान के रक्षा प्रतिष्ठान ने कथित तौर पर अपनी सभी सेनाओं को 30 नवंबर तक रेड अलर्ट पर रखा है। यह इसलिए है ताकि हवाई सुरक्षा, नौसैनिक सतर्कता और समग्र राष्ट्रीय सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। पाकिस्तान ने समुद्र तट पर निगरानी प्रणालियों को बढ़ाया है। वहीं उत्तरी अरब सागर में गतिविधियों पर नजर रखने के लिए नौसेना और हवाई संपत्तियों को फिर से तैनात किया है।
न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें