Top News
Next Story
Newszop

बिहार भूमि सर्वे पर बड़ा अपडेट: 25 लाख ऑफलाइन और 11 लाख ऑनलाइन, इन मौजों का तो खतियान भी लिखाने लगा

Send Push
पटना: बिहार में चल रहे जमीन सर्वे में अब तक 36 लाख से अधिक लोगों ने अपनी जमीन का ब्यौरा दे दिया है। राजस्व और भूमि सुधार विभाग के मुताबिक, लोगों ने लगभग 25 लाख स्वघोषणा पत्र ऑफलाइन तरीके से और लगभग 11 लाख ऑनलाइन भरे हैं। शुक्रवार को विभाग के सचिव जय सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जिलों के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने बताया कि सर्वे का काम योजना के मुताबिक चल रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग अफवाहें फैला रहे हैं, लेकिन लोगों को इसकी चिंता करने की जरूरत नहीं है। खतियान तैयार करने का चल रहा कामउन्होंने बताया कि अभी 445 अंचलों में लोगों से स्वघोषणा पत्र भरवाए जा रहे हैं। इसके साथ ही सभी मौजों का प्रपत्र-5 यानी खतियान का सार तैयार करने का काम भी चल रहा है। आने वाले दिनों में इस काम में और तेजी लाई जाएगी। बैठक में 43,041 गांवों के सर्वे की समीक्षा की गई। इन सभी गांवों में सर्वे की घोषणा हो चुकी है, लेकिन इनमें से 42,561 गांवों की जानकारी ही वेबसाइट पर डाली गई है। 41333 मौजों में ग्राम सभा की बैठकविभाग के मुताबिक, अब तक 41,333 मौजों में ग्राम सभा की बैठक हो चुकी है। लेकिन वेबसाइट पर सिर्फ 37,974 मौजों की जानकारी ही अपलोड की गई है। गोपालगंज और पूर्वी चंपारण में स्वघोषणा पत्र कम संख्या में भरे गए हैं और सर्वे का काम भी ठीक से नहीं हो रहा है। इन जिलों के बंदोबस्त पदाधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। साथ ही ऑफलाइन मिले आवेदनों को जल्द से जल्द ऑनलाइन करने के निर्देश दिए गए हैं। घर बैठे ले सकते हैं सर्वे की जानकारीभू-अभिलेख एवं परिमाप निदेशक जे प्रियदर्शनी ने बंदोबस्त पदाधिकारियों से कहा कि उन्हें तकनीकी रूप से दक्ष होना होगा। उन्होंने कहा कि सर्वे की सारी प्रक्रिया ऑनलाइन है। इसलिए तकनीकी रूप से दक्ष हुए बिना काम की समीक्षा संभव नहीं है। बंदोबस्त पदाधिकारियों को बिहार सर्वे ट्रैकर ऐप की मदद से अपने कर्मचारियों के काम का आकलन करने के निर्देश दिए गए हैं। इस ऐप की मदद से लोग अपने मोबाइल फोन पर ही अपने गांव के सर्वे की जानकारी ले सकते हैं। खतियान लिखने का काम शुरूविभागीय सचिव जय सिंह ने बताया कि 20526 मौजों में खतियान लिखने का काम शुरू हो गया है। इनमें से 8737 मौजों में खतियान का सार यानी तेरीज लिखने का काम पूरा भी हो चुका है। बंदोबस्त पदाधिकारियों को खतियान लिखने का काम तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
Loving Newspoint? Download the app now