पटना: बिहार में एनडीए गठबंधन के मुख्यमंत्री उम्मीदवार को लेकर जारी अटकलों और मीडिया में चल रही बहस के बीच केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा है कि गठबंधन में कोई विवाद नहीं है। गृह मंत्री अमित शाह के उस बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे, जिसमें मुख्यमंत्री के चयन को लेकर विधायकों की ओर से नेता चुने जाने की बात कही गई थी। चिराग पासवान ने इसे 'सामान्य प्रक्रिया' बताया। उन्होंने कहा कि अमित शाह ने वही प्रक्रिया समझाई है, जो हर चुनाव के बाद गठबंधन में मुख्यमंत्री के चयन के लिए अपनाई जाती है। इससे पहले चिराग पासवान कहा करते थे कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनाएंगे।
'कोई विवाद नहीं, चुनाव के बाद विधायक चुनेंगे अपना नेता'केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने साफ किया कि एनडीए गठबंधन में किसी तरह का कोई मतभेद या विवाद नहीं है। उन्होंने कहा, 'कोई विवाद नहीं हुआ है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सामान्य प्रक्रिया के बारे में बात की थी, और ये वही प्रक्रिया है जो मुख्यमंत्री के चुनाव के लिए अपनाई जाती है।' चिराग पासवान ने गठबंधन की प्रक्रिया को समझाते हुए कहा कि चुनाव के बाद यही तरीका अपनाया जाता है। उन्होंने कहा, 'अमित शाह ने सामान्य प्रक्रिया की बात की है, जो होती है। चुनाव के बाद गठबंधन में मुख्यमंत्री चुनने का यही प्रक्रिया होती है।'
पांच दलों का गठबंधन नेतृत्व चयन करेगा- चिरागगठबंधन की मजबूती पर जोर देते हुए चिराग पासवान ने कहा कि एनडीए पांच दलों का गठबंधन है। उन्होंने कहा, 'हमारा पांच दल का गठबंधन है, जितने विधायक जीतकर आएंगे, स्वयं अपना नेता चुनेंगे।' बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए अमित शाह तीन दिनों से बिहार में हैं। शनिवार की सुबह चिराग पासवान ने पटना में अमित शाह से मुलाकात की। इसके बाद मीडिया ने अमित शाह के बयान से जुड़े सवाल पूछा तो चिराग पासवान मुख्यमंत्री चुनने की प्रक्रिया पत्रकारों को समझाने लगे। दरअसल, बिहार में मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए के पांचों दल चुनाव लड़ रहे हैं। मगर, सीएम फेस को लेकर असमंजस हमेशा बन रहता है। जबकि, जेडीयू के नेता इस बात पर जोर देते हैं कि चुनाव बाद एनडीए की सरकार बनेगी और नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बनेंगे।
नीतीश को लेकर अमित शाह ने क्या कहा था?दरअसल, पटना में एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में नीतीश कुमार को चुनाव के बाद मुख्यमंत्री बनाने को लेकर सवाल पूछा गया था। इसके जवाब में अमित शाह ने कहा कि मैं कौन होता हूं किसी को मुख्यमंत्री बनाने वाला, एनडीए में इतने सारे दल हैं। चुनाव के बाद एनडीए विधानमंडल दल तय करेगा कौन मुख्यमंत्री होगा? अमित शाह ने कहा कि भाजपा गठबंधन और उसके सहयोगियों का सम्मान करती है। अंतिम निर्णय चुनाव के परिणाम पर आधारित होगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहा है। फिर उनसे पूछा गया कि क्या कम सीटें आने पर भी नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बनेंगे? अमित शाह ने इसका जवाब दिया कि आज भी भाजपा की सीटें अधिक हैं। इस दौरान अमित शाह ने कहा कि ये सच है कि 2020 के विधानसभा चुनाव में कम सीटें आने के कारण नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री बनने से इनकार किया था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आग्रह पर वे (नीतीश कुमार) राजी हुए।

Patna, Bihar: Union Minister Chirag Paswan says, "No controversy has arisen. Union Home Minister Amit Shah spoke about the normal procedure, and this is the same process followed for the election of a Chief Minister..." pic.twitter.com/9zm3TmXgvm
— IANS (@ians_india) October 17, 2025
नीतीश को लेकर अमित शाह ने क्या कहा था?दरअसल, पटना में एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में नीतीश कुमार को चुनाव के बाद मुख्यमंत्री बनाने को लेकर सवाल पूछा गया था। इसके जवाब में अमित शाह ने कहा कि मैं कौन होता हूं किसी को मुख्यमंत्री बनाने वाला, एनडीए में इतने सारे दल हैं। चुनाव के बाद एनडीए विधानमंडल दल तय करेगा कौन मुख्यमंत्री होगा? अमित शाह ने कहा कि भाजपा गठबंधन और उसके सहयोगियों का सम्मान करती है। अंतिम निर्णय चुनाव के परिणाम पर आधारित होगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहा है। फिर उनसे पूछा गया कि क्या कम सीटें आने पर भी नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बनेंगे? अमित शाह ने इसका जवाब दिया कि आज भी भाजपा की सीटें अधिक हैं। इस दौरान अमित शाह ने कहा कि ये सच है कि 2020 के विधानसभा चुनाव में कम सीटें आने के कारण नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री बनने से इनकार किया था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आग्रह पर वे (नीतीश कुमार) राजी हुए।
You may also like
मप्रः राजगढ़ में खेत की मेढ़ विवाद में महिला पर फेंका तेजाब, 6 के खिलाफ एफआईआर दर्ज
सिवनी : ट्रक में लगी भीषण आग, दमकल ने पाया काबू
जम्मू-कश्मीर: पारंपरिक खेती को छोड़ आधुनिक तकनीकों को अपना रहे किसान, कर रहे मोटी कमाई –
राकेश बामजई ने पीएम मोदी के आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण की सराहना की –
राजस्थान: सरकार के 'शुद्ध आहार, मिलावट पर वार' अभियान ने भीलवाड़ा में मिलावटखोरों पर कसा शिंकजा –