Next Story
Newszop

Aaj Ka Ank Jyotish 30 June 2025 : गुरु की कृपा से चमकेगी मूलांक 3 वालों की किस्मत, जन्मतिथि से जानें आज का भविष्यफल

Send Push
Aaj Ka Ank Jyotish, 30 June 2025 : किसी भी व्यक्ति के मूलांक के आधार पर अंक ज्योतिष में उसके भविष्य और व्यक्तित्व के बारे में पता लगाया जाता है। हर अंक का अपना स्वामी ग्रह होता है। अपना मूलांक आप जन्म तारीख के अंकों के योग से जान सकते हैं, जो 1 से 9 मूलांक तक होते हैं। आज 30 जून, सोमवार का दिन है। अंकज्योतिष के अनुसार, 3 अंक के स्वामी ग्रह गुरु होते हैं। ऐसे में सभी मूलांक के लोगों पर आज गुरु का प्रभाव देखने को मिलेगा। वहीं, आज सोमवार का दिन है जिसके स्वामी ग्रह चंद्रमा होते हैं और चंद्रमा का अंक 2 माना जाता है। अंकज्योतिष के मुताबिक, आज मूलांक 2 वालों पर दूसरों की बातों और व्यवहार का बहुत जल्दी असर होगा। निजी रिश्तों में समस्याएं भी आ सकती हैं। वहीं, मूलांक 3 वाले आत्मविश्वास से भरे रहेंगे और कार्यक्षेत्र में भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिससे मन खुश रहेगा। आइए विस्तार से जानें 30 जून का अंकज्योतिष फल, 1 मूलांक से 9 मूलांक वालों के लिए आज का पूरा दिन कैसा रहने वाला है।
मूलांक 1 image

आज मूलांक 1 वालों को कार्यक्षेत्र में कुछ निर्णय लेने पड़ सकते हैं, जिससे आपकी नेतृत्व की क्षमता भी उजागर होगी। आज अगर किसी काम की शुरुआत करने जा रहे हैं, तो उसमें दूसरों को साथ जोड़ने और उन्हें प्रेरित करने से लाभ हो सकता है। कार्यस्थल पर कुछ पुराने मामलों में आज नयापन लाने का अवसर प्राप्त हो सकता है। निजी जीवन में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन संतुलित व्यवहार से आप स्थितियों आसानी से संभाल सकते हैं।


मूलांक 2 image

आज के दिन मूलांक 2 वालों का मन ज्यादा संवेदनशील रहने वाला है। आपके ऊपर लोगों की बातों और व्यवहार का बहुत जल्दी असर पड़ेगा, जिसे आप दिल से भी लगा सकते हैं। निजी रिश्तों में कुछ समस्याएं पैदा हो सकती है। लेकिन आप शांत मन से बातचीत करके समाधान निकाल सकते हैं। आज कोई पुरानी बात या करीबी की याद आ सकती है, जिससे आप थोड़े भावुक हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में रचनात्मकता और सौम्यता के बल पर अपनी अलग पहचान बना सकते हैं।


मूलांक 3 image

आज मूलांक 3 के जातक आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे और विचारों को भी स्पष्ट रूप से सभी के सामने रख सकते हैं। आप कार्यक्षेत्र में जिस भी विषय या योजना पर बात करेंगे लोग उसे बहुत ध्यान से सुनेंगे। शिक्षा, प्रशासन, या धार्मिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आपके काम को लेकर घर का कोई बुजुर्ग आपकी प्रशंसा कर सकता है, जिससे दिल खुश रहेगा। आप कार्यक्षेत्र में नई योजनाएं भी बना सकते हैं, जिनमें आप मार्गदर्शन की भूमिका निभाते नजर आएंगे।


मूलांक 4 image

आज मूलांक 4 वालों को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार के मामले में योजनाओं में देरी और बाधाएं आने की संभावना है। ऐसे में संयम से कोई भी काम करना बेहतर होगा। छोटे-छोटे कार्यों में भी रुकावटें आने की संभावना है। ऐसे में हिम्मत न हारें, क्योंकि मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। तकनीकी या प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को किसी पुराने प्रोजेक्ट को दोबारा शुरू करने का मौका मिल सकता है। लेकिन आपको किसी भी व्यक्ति पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचना होगा।


मूलांक 5 image

आज मूलांक 5 के जातक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। व्यापार में नए संपर्क बन सकते हैं और छोटी-छोटी यात्राओं के भी योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आपके बातचीत करने का तरीका प्रभावशाली रहेगा, जिससे आपकी हर सलाह को लोग गंभीरता से लेंगे। आपके बातचीत करने से लोगों को प्रेरणा भी मिल सकती है। सामाजिक मंचों पर भी आप सक्रिय रह सकते हैं। लेकिन, कामकाज को लेकर बार-बार योजना बदलने से बचना होगा, अन्यथा आपका कोई जरूरी काम खराब हो सकता है।


मूलांक 6 image

आज का दिन मूलांक 6 वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आपके चारों ओर खुशियां रहेंगी और वातावरण अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में लोग आपके रचनात्मक विचारों और बातों से प्रभावित रहेंगे। साथ ही, वे आपकी सलाह पर अमल भी करेंगे। जो लोग कला, डिजाइन, या फैशन क्षेत्र में काम करते हैं उनकी कार्यस्थल पर प्रशंसा हो सकती है और लाभ मिलने के भी योग बन रहे हैं। परिवार का माहौल भी खुशनुमा बना रहेगा और कोई खास व्यक्ति आपकी तारीफ कर सकता है। आज आपको अपने आत्मसम्मान को संतुलित रखना होगा।


मूलांक 7 image

आज मूलांक 7 के जातक अपने बारे में गहराई से जानने की कोशिश कर सकते हैं। लोगों से दूर और एकांत में बैठकर खुद के जीवन के बारे में गहराई से सोचने से आपको कोई नई दिशा मिल सकती है। किसी पुराने जटिल विषय का समाधान भी आपको भीतर से मिल सकता है। आध्यात्मिक विषयों में आपकी रुचि बढ़ेगी और शांत समय बिताने से मानसिक तनाव कम होगा। साथ ही, विचारों को सही दिशा मिल सकती है। आपको किसी बुजुर्ग या गुरु से बातचीत करने से लाभ प्राप्त हो सकता है।


मूलांक 8 image

आज मूलांक 8 वालों को कार्यक्षेत्र में अपने लक्ष्य के प्रति गंभीर होना होगा और अनुशासन पर ध्यान केंद्रित करना होगा। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत रंग ला सकती है। लेकिन परिणाम मिलने में थोड़ा समय लग सकता है। ऐसे में धैर्य रखें, क्योंकि अच्छा फल जरूर मिलेगा। न्यायिक या सरकारी मामलों से जुड़े लोग आज पूरे दिन ज्यादा व्यस्त रह सकते हैं। इससे आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। लेकिन भावनात्मक विषयों में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है।


मूलांक 9 image

आज मूलांक 9 के जातक भीतर से उत्साह और साहस से भरपूर रहेंगे। कार्यस्थल पर अगर आपका कोई पुराना काम लंबे समय से अधूरा पड़ा था, तो वह अब पूरा हो सकता है। जो लोग सामाजिक या सेवा कार्य से जुड़े हैं उन्हें आज लाभ प्राप्त होगा और कार्यक्षेत्र में अपेक्षा के अनुसार लोगों का सहयोग भी मिलेगा। आपको आज कुछ नया करने या सीखने का मौका भी मिल सकता है। लेकिन थोड़ी भावनात्मक अस्थिरता का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में संतुलन बनाए रखने का प्रयास करें, इससे आपको सफलता जरूर हासिल होगी।

Loving Newspoint? Download the app now