Top News
Next Story
Newszop

बाप से कहकर बलेनो कार लाओ, वरना... सरकारी नौकरी लगते ही पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल दिया

Send Push
इरशाद सिद्दीकी, फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में सरकारी नौकरी मिलते ही पति ने पत्नी को बेघर कर दिया। आरोप है कि नौकरी लगने के बाद से ही पति के साथ ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज में बलेनो कार की मांग करने लगे। असमर्थता जताने पर महिला को मारपीट कर प्रताड़ित करते थे। मामले में पुलिस ने पति समेत 4 ससुरालीजनों पर दहेज उत्पीड़न के साथ अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। 2 साल पहले हुई थी शादीजानकारी के अनुसार, सदर कोतवाली क्षेत्र के शहर स्थित न्यू कॉलोनी अहमदगंज के रहने वाले भगवती प्रसाद तिवारी की बेटी प्रगति तिवारी ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया। बताया कि असोथर थाना क्षेत्र के कुसुंभी गांव निवासी सौरभ पांडेय से 11 मई 2022 को उसकी शादी हुई थी। शादी में लड़की वालों ने नगदी और दान दहेज में 5.50 लाख रुपए खर्च किए थे। शादी के बाद सब कुछ ठीक चल रहा था। दंपति हंसी-खुशी रहते थे। इस बीच करीब 3 महीने बाद सौरभ को डाक विभाग में सरकारी नौकरी मिल गई। दहेज की मांग को लेकर करने लगे परेशानआरोप है कि इसके बाद से अचानक महिला के ससुराल वालों में बदलाव आ गया और पति के साथ सास कुंती पांडेय, जेठानी सोमा पांडेय व जेठ राहुल पांडेय शादी में मिले दहेज से असंतुष्टि जताते हुए सरकारी नौकरी का हवाला देकर महिला से धमकी भरे लहजे में कहा कि अतिरिक्त दहेज में अपने बाप से कहकर बलेनो कार लेकर आओ नही तो सौरभ की कहीं और शादी कर देंगे। महिला के बताने पर मायके वालों ने किसी तरह एक लाख रुपए तक देने के लिए राजी हुए लेकिन दहेज के दानव नही पसीजे और अपनी जिद पर अड़े रहे। इसके बाद उपरोक्त ससुराल वाले महिला को तरह-तरह से प्रताड़ित करते रहे। ससुराल वालों की हरकतों से परेशान होकर महिला ने जान देने की भी कोशिश की। इसके बाद 20 दिसंबर 2022 को ससुरालीजनों ने महिला को मारपीट कर घर से भगा दिया। पति समेत 4 ससुराल वालों पर मुकदमा दर्जथाना प्रभारी विनोद कुमार मौर्य ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर पति, सास, जेठ व जेठानी सहित चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न के साथ अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
Loving Newspoint? Download the app now