पटना: अब तक महागठबंधन जिसे दोस्ताना संघर्ष का नाम दे रहा था, वो आपसी सिर फुटौव्वल साबित हुआ। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के साथ जो हुआ और जो प्रतिक्रिया आई, वो तो साफ संकेत है। इस सिर फुटौव्वल को दोस्ताना संघर्ष कहकर महागठबंधन के नेता जो डैमेज कंट्रोल करना चाहते थे, उनकी हद कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने खींच दी। ये और बात है कि महागठबंधन की तरफ से इस नाम पर डैमेज कंट्रोल करने की कोशिश हो रही है कि नामांकन वापस हो जाएगा। लेकिन, बात तो अभी बिगड़ी हुई है। आप भी जानिए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के साथ क्या हुआ और उन्होंने क्या कहा?
राजेश राम से भिड़ेंगे सुरेश पासवान!ये तो कई सीटों को लेकर चल रहा था, मगर अब महागठबंधन के साथी दल आमने-सामने हो गए है। इसकी पराकाष्ठा तब सामने आई जब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम की कुटुंबा विधानसभा सीट पर भी राजद ने अपना कैंडिडेट उतार दिया। कुटुंबा से पूर्व मंत्री सुरेश पासवान ने लालटेन के सिंबल पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया। वहीं, राजेश राम भी यहां से नामांकन करने जा रहे हैं।
राजेश राम ने मोर्चा खोल दिया!तो ये मान लिया नहीं जाए कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने मोर्चा खोल दिया! इसे राजेश राम के पोस्ट से समझिए। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, 'दलित दबेगा नहीं - झुकेगा नहीं अब इंकलाब होगा। जय बापू, जय भीम, जय संविधान, जय कांग्रेस।'
कुटुंबा समेत 9 सीटों पर संग्राम

- गौरा बराम
- तारापुर
- राजापाकड़
- बिहारशरीफ
- बछवाड़ा
- लालगंज
- वैशाली
- झंझारपुर
You may also like
कर्नाटक: कोनाराड्डी ने कृषि मंत्री बनने की जताई मंशा, कहा- फैसला आलाकमान का होगा
रात में सड़क पर टहल रही थी लड़की, पूछताछ में हुआ ऐसा गंदा खुलासा-पुलिस भी दंग!
'स्मृति का विकेट टर्निंग प्वाइंट था,' इंग्लैंड से हार के बाद निराश दिखीं भारतीय कप्तान हरमप्रीत कौर
क्या आप जानते हैं पृथ्वी की वो सड़क जहां से` आगे कुछ नहीं है? जानिए दुनिया की आखिरी सड़क से जुड़ी चौंकाने वाली सच्चाई
पश्चिम बंगाल : बीएलओ को टीएमसी की धमकियां, एसआईआर में गड़बड़ी का आरोप, सुरक्षा की मांग