फिल्म मेकर और डायरेक्टर अनुराग कश्यप का ब्राह्मणों पर दिए गए कॉन्ट्रोवर्शल बयान को लेकर मामला बढ़ता जा रहा है। ब्राह्मण रक्षा मंच के साथ ही फिल्म जगत के कई सितारे उनकी कड़ी आलोचना कर रहे हैं। कश्यप के बयान से नाराज एक्ट्रेस पायल घोष ने पोस्ट शेयर कर कहा कि वह बॉलीवुड से दूर रहें, इंडस्ट्री उनके बिना खुश है।इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन पर पोस्ट शेयर कर एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, 'बॉलीवुड से भाग जाना और दूर रहना एक अच्छा ऑप्शन है अनुराग कश्यप। बॉलीवुड आपके बिना खुश है, तो आप यहां से दूर रहो। कर्म बुरा होगा तो फल भी बुरा ही मिलेगा।'
ब्राह्मणों को अपमानित करने का आरोप लगायाअनुराग कश्यप के बयान पर सोशल मीडिया से लेकर आम लोगों के बीच जबरदस्त विरोध देखने को मिल रहा है। ब्राह्मण रक्षा मंच ने रविवार को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में हाल ही रिलीज होने वाली फिल्म 'फुले' पर सरकार से रोक लगाने की मांग की। उन्होंने फिल्म के जरिए ब्राह्मणों को अपमानित करने का आरोप लगाया। 'अनुराग कश्यप को सबक सिखाने का काम करेंगे'उन्होंने कहा, 'अनुराग कश्यप के विवादित बयान के बाद से ब्राह्मण समाज गुस्से में है और वह उनकी फिल्म फुले को बॉयकॉट करेगा। हम चुप नहीं बैठेंगे और हमारा विरोध जारी रहेगा, अनुराग कश्यप को सबक सिखाने का काम करेंगे।' 'ब्राह्मणों की परंपरा और गौरव अटल रहेगा'बयान को लेकर लेखक और गीतकार मनोज मुंतशिर भी अनुराग कश्यप की निंदा करते नजर आए। इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर कश्यप को कड़ी चेतावनी देते हुए मनोज ने कहा, 'तुम्हारे जैसे हजारों नफरती खत्म हो जाएंगे, लेकिन ब्राह्मणों की परंपरा और गौरव अटल रहेगा। आमदनी कम हो तो खर्चों पर और जानकारी कम हो तो शब्दों पर कंट्रोल रखना चाहिए। अनुराग कश्यप तुम्हारी तो आमदनी भी कम है और जानकारी भी, इसलिए दोनों पर कंट्रोल रखो। तुम्हारे शरीर में इतना पानी नहीं है कि ब्राह्मणों की विरासत को एक इंच भी दूषित कर पाओ।' तिलक मार्ग थाने में शिकायत दर्ज कराई गईमनोज मुंतशिर ने अनुराग कश्यप को हिदायत दी, 'रहने के लिए दुनिया में कई अच्छी जगहें हैं, लेकिन सबसे अच्छा यही है कि औकात में रहो।' ब्राह्मण समुदाय पर अपमानजनक कॉमेंट के मामले में अनुराग कश्यप के खिलाफ दिल्ली के तिलक मार्ग थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। एक यूजर को जवाब देते हुए ब्राह्मणों को लेकर बेहद शर्मनाक बात लिखीयह विवाद शुक्रवार को तब शुरू हुआ, जब अनुराग कश्यप ने इंस्टाग्राम पर एक यूजर को जवाब देते हुए ब्राह्मणों को लेकर बेहद शर्मनाक बात लिखी, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर जमकर बवाल मचा और लोगों ने उनकी आलोचना की। हालांकि, विवाद बढ़ने के बाद शुक्रवार को अनुराग कश्यप ने इस कॉमेंट के लिए पब्लिकली माफी मांगी।
You may also like
यूपी बोर्ड : ओंकारेश्वर सरस्वती के छात्रों ने फहराया परचम, प्रदेश की टॉप टेन सूची में दर्ज कराया नाम
सीएसजेएमयू में छात्रों के प्रयोगात्मक अनुसंधान व व्यावहारिक कठिनाइयों के निराकरण के लिए आयोजित हुई कार्यशाला
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मानव व पशु हानि रोकने के लिए बनाए कार्ययोजना : जिलाधिकारी
हाईस्कूल परीक्षा परिणाम में चित्रगुप्त इंटर कालेज के मेधावियों ने मारी बाजी
वेटिकन सिटी : पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंची राष्ट्रपति मुर्मू, दी श्रद्धांजलि