Next Story
Newszop

घोर कलयुग! किचन में रोटी बेल रहा है ससुर, बाहर बैठकर रील बना रही हैं बहुएं, देखकर यूजर्स बोले - शर्म है कुछ?

Send Push
एक समय था जब राजस्थान में महिलाओं को जबरन घूंघट में रखा जाता था। उनके चेहरे को सिर्फ घर के करीबी लोग ही देख पाते थे। लेकिन अब जमाना बदल चुका है और राजस्थानी परिवारों में ये परंपराएं या यूं कहे उनकी रूढ़ीवादी सोच धीरे-धीरे बदल रही हैं।हाल ही में राजस्थान का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दो महिलाएं राजस्थानी घाघरा और खूब सारे गहने पहनकर फर्श पर बैठी हैं और रील बना रही हैं। एक महिला ने अपनी गोद में बच्चा भी पकड़ रखा है। दोनों कैमरे की ओर मुस्कुराते हुए पोज दे रही हैं। ससुर रोटियां और बहुएं रील बना रही हैंलेकिन इस वीडियो में जो चीज सबसे ज्यादा ध्यान खींच रही है, वो रील बना रही महिलाएं नहीं, बल्कि उनके पीछे मौजूद एक बुजुर्ग व्यक्ति हैं। कहा जा रहा है कि वो उनके ससुर हैं, जो शांति से किचन में खड़े होकर रोटियां बना रहे हैं। एक तरफ जहां ससुर किचन में रोटियां सेंक रहे हैं तो वहीं बाहर की तरफ उनकी बहुएं मजे से वीडियो बना रही हैं। देखें वीडियो
ये वीडियो इंस्टाग्राम पर @rajasthani_masti7 नाम के पेज ने शेयर किया है। जिसपर अब तक 6 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। ये नजारा लोगों को हंसाने के साथ-साथ उन में आक्रोश भी पैदा कर रहा है। कुछ लोगों ने इसे मजाक में कलियुग की निशानी कही, तो कुछ ने इसे बदलते समय और परिवार की नई सोच की मिसाल बताया। 'घोर कलयुग!'एक यूजर ने कमेंट किया, 'जब ससुर रोटियां बना रहे हों और बहुएं रील।' तो दूसरे ने कहा, 'शर्म है कुछ?' किसी ने ये भी कहा कि 'शायद ये आदमी ससुर नहीं बल्कि घर का नौकर हो।' वहीं एक यूजर ने कमेंट किया, 'आजकल किसी को काम नहीं करना बस फोन चलाना है।'
Loving Newspoint? Download the app now