Next Story
Newszop

Sawan 2025 Upay : सावन के महीने में इन 5 स्थानों पर जरुर जलाएं दीपक, भगवान शिव की बरसेगी कृपा, पाएंगे धन संपत्ति का सुख

Send Push
Sawan Maas Upay In Hindi : सावन मास हिंदू धर्म में सबसे पवित्र महीनों में से एक माना गया है। यह महीना भगवान शिव को समर्पित है। शास्त्रों में कहा गया है कि सावन में पूजा-पाठ, व्रत और जप-तप करने से सामान्य दिनों से कई गुना अधिक पुण्य मिलता है। मान्यता है कि इस दौरान किए गए पूजा पाठ से भगवान शिव जल्दी प्रसन्न होते हैं। । शास्त्रों के अनुसार, सावन के पवित्र माह में कुछ विशेष स्थानों पर दीपक जलाने से व्यक्ति को जीवनभर सुख समृद्धि और भगवान शिव, माता पार्वती की कृपा मिलती है। ऐसा व्यक्ति जीवन में कभी भी असफल नहीं होता है। आइए जानते हैं सावन के महीने में कौनसे 5 स्थानों पर दीपक जलाना शुभ माना जाता है।
शिव मंदिर में दीपक जलाएं image

सावन के पवित्र महीने में रोजाना सुबह और प्रदोष काल में शिवलिंग पर जल, बेलपत्र और फूल अर्पित करने के बाद दीपक जलाएं। कहा जाता है कि शिवलिंग के पास जलाया गया दीपक जीवन के अंधकार को दूर करता है और शांति प्रदान करता है।


तुलसी और शमी के पौधे के पास जलाएं दीपक image

सावन के महीने में घर में तुलसी और शमी के पौधे के पास दीपक जलाना विशेष पुण्यकारी माना जाता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और दरिद्रता दूर होती है। तुलसी माता भगवान विष्णु को प्रिय हैं, लेकिन सावन में शिव को भी तुलसी पूजा का अप्रत्यक्ष पुण्य फल प्राप्त होता है।


सावन में पीपल के वृक्ष के नीचे जलाएं दीपक image

सावन में पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाना पितरों के आशीर्वाद और वंश वृद्धि के लिए बहुत शुभ होता है। पीपल को देव वृक्ष कहा गया है और इसमें त्रिदेवों का वास माना जाता है ब्रह्मा, विष्णु और महेश इसलिए सावन के महीने में रोजाना प्रदोष काल में पीपल वृक्ष पर दीपक जलाने से त्रिदेव का आशीर्वाद प्राप्त होता है और व्यक्ति जीवन में कभी भी असफल नहीं होता है।


सुनसान स्थान पर जलाएं दीपक image

सावन में स्नान के बाद नाग देवता का ध्यान करते हुए सुनसान स्थान में और घर के बाहर एक दीपक जलाएं। इससे सर्प का भय भी दूर होगा और शिव कृपा से सुख समृद्धि भी बढेगी। साथ ही सावन के माह में घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर में लक्ष्मी जी का वास होता है। इसे गृह प्रवेश और धन प्राप्ति के लिए बहुत शुभ माना गया है।


भगवान शिव का ध्यान करते हुए जलाएं दीपक image

सावन के महीने में रोजाना पूजा घर में एक दीप भगवान शिव को अर्पित करते हुए उत्तर मुंह करके दीप जलाएं। ऐसा करने से कैलाश पर विराजमान भगवान शिव का ध्यान करें ऐसा करने से भगवान शिव का आशीर्वाद व्यक्ति पर हमेशा बना रहता है।


सावन दीपक पूजन विधि imageदीपक जलाने का शुभ समय : सावन में दीपक जलाने का सर्वोत्तम समय संध्या बेला (शाम सूर्यास्त के बाद) होता है। यदि सुबह भी दीपक जलाना चाहें तो ब्रह्म मुहूर्त या सूर्योदय के समय आप दीप प्रज्वलित कर सकते हैं। सोमवार या प्रदोष के दिन विशेष रूप से दीपक जलाना बेहद शुभ माना जाता है।

दीपक जलाते हुए इन बातों का रखें विशेष ख्याल


  • दीपक में शुद्ध घी या तिल का तेल ही उपयोग करें।
  • दीपक जलाते समय ओम नमः शिवाय या श्री शिवाय नमस्तुभ्यं मंत्र का जप करें।
  • दीपक जलाते समय मन में कामना रखें कि जीवन में अज्ञान और दुख का अंधकार दूर हो।
Loving Newspoint? Download the app now