न्यू चंडीगढ़: गुजरात टाइटंस का आईपीएल 2025 में सफर समाप्त हो गया है। एलिमिनेटर मुकाबले में गुजरात को मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार झेलनी पड़ी। पॉइंट्स टेबल में गुजरात लगातार पहले नंबर पर रही। लेकिन आखिरी दोनों ग्रुप मैच में हार की वजह से एलिमिनेटर खेलना पड़ा, जहां मुंबई इंडियंस ने 20 रनों से बाजी मार ली। अब हार्दिक पंड्या की टीम दूसरे क्वालिफायर में पंजाब किंग्स का सामना करेगी।
आशीष नेहरा के बेटे-बेटी रो पड़े
गुजरात टाइंटस की हार के बाद टीम के हेड कोच आशीष नेहरा की बेटी और बेटे रो पड़े। पारी की आखिरी गेंद डलने के बाद कैमरा गुजरात टाइटंस की टीम के परिवार के लोगों पर गया। सभी गम में डूबे हुए थे। लेकिन आशीष नेहरा की बेटे और बेटी की आंखों में आंसू थे। शुभमन गिल की बहन भी गुजरात को सपोर्ट करने पहुंची थी। शहनील गिल इस दौरान आशीष नेहरा की बेटी को चुप कराती भी दिखाई दीं। हालांकि वह भी इस दौरान इमोशनल दिखीं।
मुंबई के बल्लेबाजों का विस्फोटक खेल
वहीं मैच की बात करें तो मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। इसके जवाब में रोहित शर्मा और जॉनी बेयरस्टो ने मिलकर तूफानी तेवर से 7।1 ओवर में ओपनिंग में 84 रन जोड़ दिए थे। तभी 22 गेंद में बेयरस्टो चार चौके और तीन छक्के से 47 रन बनाकर चलते बने। लेकिन रोहित शर्मा ने 50 गेंद में नौ चौके और चार छक्के से 81 रन बनाए। रोहित की पारी से मुंबई ने अंत तक 20 ओवर में पांच विकेट पर 228 रन का विशाल टोटल बनाया।
इसके जवाब में गुजरात के लिए साई सुदर्शन ने 49 गेंद में 10 चौके और एक छक्के से 80 रन बनाए लेकिन अंत में उनका विकेट गिरा तो गुजरात उबर नहीं सकी। गुजरात की टीम 208 रन ही बना सकी और 20 रन की हार के साथ उनके लिए आईपीएल 2025 सीजन समाप्त हो गया।

You may also like
राजस्थान के इस शहर से सामने आया जयपुर जैसा मामला! रक्त चढ़ाने के बाद युवक की मौत, परिजनों ने लगाए अस्पताल पर गंभीर आरोप
त्रिपुरा में भारी बारिश से बिगड़े हालात, एक की मौत, हजारों लोग राहत शिविरों में पहुंचाए गए, जलभराव से बढ़ी मुश्किलें
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर लगाए पौधे
विधानसभा सचिवालय ने अब्बास अंसारी की विस सदस्यता रद्द की, निर्वाचन आयोग को भेजी रिक्त सीट की सूचना
देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 3758 के पार, दो की मौत