नई दिल्ली: पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ एक और बड़ा कदम उठाया है। उसने 23 मई, 2025 तक पाकिस्तान की तमाम एयरलाइंस के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है। पाकिस्तान पहले ही ऐसा भारतीय एयरलाइंस के लिए कर चुका है। भारत का यह कदम पाकिस्तान को आर्थिक रूप से चोट पहुंचाएगा। पाकिस्तानी एयरलाइंस को भारत के एयरस्पेस से बचने के लिए अब लंबे और घुमावदार रास्तों का इस्तेमाल करना होगा। इससे उड़ानों की दूरी और समय बढ़ेगा। नतीजतन ईंधन की खपत बढ़ेगी। परिचालन लागत में इजाफा होगा। यात्रियों के लिए टिकट की कीमतें भी बढ़ सकती हैं।पाकिस्तान से पूर्व या दक्षिण-पूर्व एशिया जाने वाली और वहां से आने वाली उड़ानें विशेष रूप से प्रभावित होंगी, क्योंकि उन्हें भारत के चारों ओर घूमकर जाना पड़ेगा। लंबी दूरी की वजह से यात्रियों का यात्रा समय काफी बढ़ जाएगा। इससे असुविधा होगी। बढ़ी हुई लागत और यात्रा के अधिक समय लगने के कारण कुछ यात्री पाकिस्तानी एयरलाइंस से यात्रा करने से कतरा सकते हैं। इससे एयरलाइंस को राजस्व का नुकसान हो सकता है।यह कदम पाकिस्तान के लिए एक कूटनीतिक संदेश भी है, जो दोनों देशों के बीच तनाव को दर्शाता है।
You may also like
'नवरात्रि' दिलाती है नारी शक्ति के सम्मान की याद, इसके पीछे है आध्यात्मिक रहस्य
जल्द जारी होगा SSC GD कांस्टेबल परीक्षा का रिजल्ट, यहां जाने चेक करने का स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
Skin Care Tips- क्या कम उम्र में चेहरे पर झुर्रियां, इनसे छुट्टी पाने के तरीके
Entertainment News- बॉलीवुड में सबसे ज्यादा पढ़े-लिखे सुपरस्टार्स कौन हैं, आइए जानते हैं इनके बारे में
Ravi Shastri On Team India's Test Captaincy : टेस्ट क्रिकेट में कौन करेगा टीम इंडिया की कप्तानी? जानिए पूर्व सेलेक्टर रवि शास्त्री की क्या है राय