नवी मुंबई: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच महिला विश्व कप 2025 का खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें अपने पहले विश्व खिताब की तलाश में हैं। साउथ अफ्रीका का वनडे विश्व कप इतिहास में यह पहला फाइनल भी है। भारत ने गत विजेता ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में प्रवेश किया, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को हराकर यह स्थान हासिल किया।
भारत साउथ अफ्रीका हेड टू हेडमहिला वनडे में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अभी तक 34 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें टीम इंडिया को 20 जीत मिली है। दूसरी तरफ साउथ अफ्रीका ने सिर्फ 13 मुकाबलों में जीत हासिल की है। एक मैच का नतीजा नहीं निकला। पिछले 5 मैचों की बात करें तो उसमें भारत ने 4 जीते हैं। साउथ अफ्रीका ने इसी विश्व कप के ग्रुप राउंड के मुकाबले में मुश्किल स्थिति से भारत के खिलाफ जीत हासिल की थी।
विश्व कप में बराबरी की टक्करमहिला विश्व कप की बात करें तो इसमें दोनों टीमों के बीच बराबरी की टक्कर रही है। 1997 में पहली बार दोनों टीमों के बीच विश्व कप में मुकाबला हुआ था। भारत ने उस मैच को अपने नाम किया था। अभी तक दोनों टीमों के बीच विश्व कप के 6 मैच हुए हैं। इसमें भारत ने पहले तीन जबकि साउथ अफ्रीका ने आखिरी तीन जीते। इस विश्व कप से पहले 2017 और 2022 में भी साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ जीत हासिल की थी। आखिरी बार भारत ने विश्व कप में साउथ अफ्रीका को 2005 में हराया था।
ग्रुप राउंड में साउथ अफ्रीका ने 7 मैचों में 5 जीत हासिल की थी। उसे इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया से हार मिली थी। हालांकि इंग्लैंड को सेमीफाइनल में हराकर टीम ने फाइनल में एंट्री मारी। भारतीय टीम ग्रुप राउंड में तीन ही मैच जीत पाई थी। सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 339 रनों का विशाल लक्ष्य चेज करके टीम इंडिया ने फाइनल में जगह बनाई।

You may also like

गुजरात में बारिश से किसानों की खड़ी फसलें बर्बाद, सीएम ने किया राहत पैकेज देने का वादा

पीएम मोदी युवाओं से रील बनाने के लिए क्यों कहते हैं? बेगूसराय की रैली में राहुल गांधी ने बताई वजह

बिहार : अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद डीजीपी ने कानून-व्यवस्था पर दिया संदेश, शांति बनाए रखने की अपील

सास-ससुरˈ से दिन-रात झगड़ती थी बहूएं गांव वालों ने उठाया ऐसा कदम अब दिन-रात करती है सेवा﹒

भारत-ए बनाम साउथ अफ्रीका-ए : पंत की कप्तानी पारी, अनाधिकारिक टेस्ट में टीम इंडिया की जीत