नई दिल्लीः दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में आई बाढ़ का पानी निचले इलाकों से तो उतर गया, लेकिन इससे प्रभावित हजारों परिवारों की परेशानियां कम नहीं हुई हैं। कई दिनों तक घरों में भरे पानी से सारा सामान बर्बाद हो गया है। केजरीवाल ने दिल्ली की बीजेपी सरकार से उन्हें तत्काल मुआवजा देकर राहत पहुंचाने की अपील की है। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में बाढ़ से सबसे ज्यादा कम आय वाले लोग प्रभावित हुए हैं। दिल्ली सरकार से अपील है कि वह इन्हें हर तरह की राहत पहुंचाएं।
20 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देकेजरीवाल ने कहा कि बाढ़ से प्रभावित बहुत सारे लोग कई दिनों से ड्यूटी पर नहीं जा सके हैं। ऐसे लोगों को भी दिल्ली सरकार द्वारा तय न्यूनतम वेतन 18 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाए। सरकार फसलों के नुकसान के बदले कम से कम 20 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा दे। AAP की वरिष्ठ नेता आतिशी ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से दिल्ली में बाढ़ प्रभावित हजारों परिवारों को तत्काल आर्थिक मदद करने की अपील की है। आतिशी ने कहा कि बाढ़ में बच्चों की किताबें भी बह गई। बच्चों को बिना देरी किए नोटबुक और किताबें उपलब्ध कराई जाए।
मदद को लेकर BJP ने AAP को घेराविधानसभा में नेता विपक्ष और आप नेता आतिशी ने दिल्ली में बाढ़ प्रभावित लोगों को तत्काल आर्थिक मदद और मुआवजा देने की मांग दिल्ली सरकार से की है। इस पर दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने भी पंजाब में बाढ़ पीड़ितों को लेकर आप को घेरा है। उनका कहना है कि बाढ़ पीड़ितों के नाम पर AAP नेता सिर्फ राजनीति कर रहे हैं। AAP के सत्ता के दौरान दिल्ली में इससे भयंकर बाढ़ आई थी। प्रकृति की कहर ने दिल्ली के किसानों को हाशिए पर धकेल दिया था। तब, केजरीवाल सरकार ने सिर्फ 55 करोड़ मुआवजा की घोषणा की थी, लेकिन एक पैसा नहीं मिला।

You may also like
नेपाल का नया संविधान, प्रतिनिधि सभा भंग हो... ओली सरकार गिराने के बाद सामने आई Gen-Z प्रदर्शनकारियों की मांग, जानें
BPSC Vacancy 2025: बिहार में ऑफिसर पद पर पाएं सरकारी नौकरी, ग्रेजुएट्स को 7th CPC के तहत मिलेगी सैलरी
सांड के हमले में मामा को हुए मल्टिपल फ्रैंक्चर, भांजे की जान बचाने से नहीं हटे पीछे, ग्रेटर नोएडा की खौफनाक घटना
अस्पताल की मांग कर रहा था उस पर पीएसए लगा दिया जम्मू-कश्मीर विधायक मेहराज मलिक की गिरफ्तारी पर -आप के संजय सिंह
मुख्यमंत्री साय कोरबा पहुंचे, हेलीपैड पर हुआ स्वागत