नई दिल्ली: पृथ्वी शॉ का हमेशा विवादों से घेरा नाता रहा है। अपने खेल से ज्यादा ये खिलाड़ी दूसरे बवालों के चलते चर्चा में ज्यादा रहता है। हाल ही में शॉ से जुड़ा एक और विवाद सामने आया है। पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में महाराष्ट्र और मुंबई के बीच खेले जा रहे तीन दिवसीय अभ्यास मैच में पृथ्वी शॉ और उनके पूर्व साथी मुशीर खान के बीच मैदान पर एक झड़प हो गई।
पृथ्वी शॉ की एक और लड़ाईपृथ्वी शॉ ने महाराष्ट्र की ओर से खेलते हुए 220 गेंदों पर 181 रनों की बेहतरीन पारी खेली। उन्होंने 21 चौके और तीन छक्के लगाए। उनकी इस शानदार पारी की बदौलत महाराष्ट्र ने 305 रनों की बड़ी साझेदारी की। उनके साथी अर्शिन कुलकर्णी ने भी 140 गेंदों पर 186 रन बनाए जिसमें 33 चौके और चार छक्के शामिल थे।
यह घटना तब हुई जब 74वें ओवर में मुशीर खान की गेंद पर पृथ्वी शॉ कैच आउट हो गए। पवेलियन लौटते समय मुशीर खान ने कथित तौर पर धन्यवाद कहकर उनका मजाक उड़ाया। इस पर पृथ्वी शॉ गुस्से में मुशीर खान की ओर बढ़े और सूत्रों के अनुसार, उन्होंने अपना बल्ला उठाने और स्पिनर का कॉलर पकड़ने की कोशिश की। ऑन-फील्ड अंपायर ने तुरंत बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला।
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
इस घटना का वीडियो फुटेज ऑनलाइन वायरल हो गया है। इसमें एक अंपायर दोनों खिलाड़ियों के बीच खड़े होकर पृथ्वी शॉ को दूर ले जाते हुए दिख रहे हैं। यह मामला जल्दी ही शांत हो गया और कोई बड़ी शारीरिक झड़प नहीं हुई। महाराष्ट्र के कप्तान अंकित बावने ने इस घटना को ज्यादा तूल न देते हुए कहा, 'यह एक अभ्यास मैच है। वे सभी पूर्व साथी खिलाड़ी हैं। ऐसी चीजें हो जाती हैं। अब सब ठीक है और कोई समस्या नहीं है।'
क्या बीसीसीआई लेगा एक्शन?पृथ्वी शॉ के इस रवैये को देखते हुए बीसीसीआई उनपर कोई एक्शन भी ले सकता है। क्रिकेट के खेल पर मैदान में कई बार ऐसे बवाल होते हैं लेकिन साथी खिलाड़ी को मारने दौड़ना या कॉलर पकड़ना ठीक नहीं है। ऐसे में अगर ये मामला बोर्ड तक पहुंचा तो शॉ को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि फिलहाल खबर ये है कि महाराष्ट्र और मुंबई दोनों ही टीमों ने इस मामले को दबाने की कोशिश की है।

Prithvi Shaw and Mushir Khan clash on the field, causing a ruckus during the live match; watch the video.#PrithviShawpic.twitter.com/1vwF55RBmE
— Voice Of Tribals 🏹 (@VoiceOfTribals_) October 7, 2025
यह घटना तब हुई जब 74वें ओवर में मुशीर खान की गेंद पर पृथ्वी शॉ कैच आउट हो गए। पवेलियन लौटते समय मुशीर खान ने कथित तौर पर धन्यवाद कहकर उनका मजाक उड़ाया। इस पर पृथ्वी शॉ गुस्से में मुशीर खान की ओर बढ़े और सूत्रों के अनुसार, उन्होंने अपना बल्ला उठाने और स्पिनर का कॉलर पकड़ने की कोशिश की। ऑन-फील्ड अंपायर ने तुरंत बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला।
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
इस घटना का वीडियो फुटेज ऑनलाइन वायरल हो गया है। इसमें एक अंपायर दोनों खिलाड़ियों के बीच खड़े होकर पृथ्वी शॉ को दूर ले जाते हुए दिख रहे हैं। यह मामला जल्दी ही शांत हो गया और कोई बड़ी शारीरिक झड़प नहीं हुई। महाराष्ट्र के कप्तान अंकित बावने ने इस घटना को ज्यादा तूल न देते हुए कहा, 'यह एक अभ्यास मैच है। वे सभी पूर्व साथी खिलाड़ी हैं। ऐसी चीजें हो जाती हैं। अब सब ठीक है और कोई समस्या नहीं है।'
क्या बीसीसीआई लेगा एक्शन?पृथ्वी शॉ के इस रवैये को देखते हुए बीसीसीआई उनपर कोई एक्शन भी ले सकता है। क्रिकेट के खेल पर मैदान में कई बार ऐसे बवाल होते हैं लेकिन साथी खिलाड़ी को मारने दौड़ना या कॉलर पकड़ना ठीक नहीं है। ऐसे में अगर ये मामला बोर्ड तक पहुंचा तो शॉ को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि फिलहाल खबर ये है कि महाराष्ट्र और मुंबई दोनों ही टीमों ने इस मामले को दबाने की कोशिश की है।
You may also like
शेन वार्न और अनिल कुंबले को भी पीछे छोड़ गए राशिद! वनडे क्रिकेट में यह कारनामा करने वाले बने पहले अफगानी गेंदबाज
मुख्य न्यायाधीश के साथ दुर्व्यवहार : कर्नाटक पुलिस ने आरोपी वकील के खिलाफ दर्ज की एफआईआर
छत्तीसगढ़ के मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने पीएम मोदी के नेतृत्व की सराहना की
कांग्रेस ने ईसीआई को लिखा पत्र, 'वोटर लिस्ट से हटाए गए नामों का विवरण दे आयोग'
AUS vs IND 2025: मुझे तो हर टीम में शामिल होने की उम्मीद है, लेकिन यह सेलेक्टर्स पर निर्भर है: वरुण चक्रवर्ती