Next Story
Newszop

नवी मुंबई के जवाहरलाल नेहरू पोर्ट में पाकिस्तानी माल से भरे 39 कंटेनर पकड़े गए, दुबई के रास्ते आया था भारत

Send Push
नवी मुंबई : केंद्रीय एजेंसी डीआरआई ने ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट के तहत न्हावा शेवा के जवाहरलाल नेहरू पोर्ट से पाकिस्तानी माल से भरे 39 कंटेनर जब्त किए हैं। इन कंटेनरों में करीब 1,115 मेट्रिक टन माल मौजूद था, जिसकी बाजार कीमत करीब 9 करोड़ रुपये बताई जा रही है। डीआरआई ने मामले में एक व्यक्ति को भी अरेस्ट किया है, जबकि बाकी अन्य लोगों की जांच जारी है।



दरअसल, भारत-पाकिस्तान के बीच सीधे तौर पर आयात और निर्यात पर पिछले कुछ वर्षों से पाबंदी है। इसके बावजूद कुछ लोग दुबई के रास्ते पाकिस्तानी माल भारत मंगवाते थे। इस पर भारत सरकार करीब 200% कस्टम ड्यूटी लगाती थी।



पहलगाम हमले के बाद लगी है पाबंदीपहलगाम हमले के बाद केंद्र सरकार ने पाकिस्तानी उत्पादों के आयात पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी थी। 2 मई 2025 से पाकिस्तान से आयात होने वाले सामान को भारत में किसी तीसरे देश के रास्ते भी लाने की अनुमति नहीं थी।



दुबई के रास्ते भारत भेजी गई थी खजूर पकड़े गए कंटेनरों में सूखे खजूर पाए गए। पाकिस्तानी खजूर पर यूएई का लेबल लगाया गया था। जांच में पता चला कि ये खजूर पाकिस्तानी है। यह माल पाकिस्तान के कराची पोर्ट से पहले दुबई के जाबेली अली पोर्ट लाया गया और वहां से भारत भेज दिया गया। जांच में पाकिस्तानी कंपनियों और भारतीय नागरिकों के बीच पैसों के लेनदेन का भी खुलासा हुआ है।

Loving Newspoint? Download the app now