पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 126वें एपिसोड के माध्यम से देशवासियों को संबोधित किया। ये एपिसोड देश में नए जीएसटी टैक्स स्लैब के लागू होने के बाद का पहला कार्यक्रम था। इस दौरान पीएम मोदी ने आने वाले त्योहारों- नवरात्रि, दुर्गा पूजा और छठ महापर्व के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने नारी शक्ति की भूमिका और उनके योगदान को विशेष रूप से रेखांकित किया। साथ ही, उन्होंने भारतीय सांस्कृतिक आयोजनों को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाने के भारत सरकार के प्रयासों पर भी जोर दिया।
छठ महापर्व को वैश्विक पहचान दिलाने का प्रयासपीएम मोदी ने महापर्व छठ का विशेष रूप से जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भारत सरकार छठ पूजा को यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल कराने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने छठ पर्व की महत्ता बताते हुए कहा कि ये पर्व न केवल भारत के विभिन्न हिस्सों में मनाया जाता है, बल्कि इसकी भव्यता अब वैश्विक स्तर पर भी दिखाई दे रही है। यह सूर्य देव को समर्पित पर्व दिवाली के बाद मनाया जाता है, जिसमें डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। यूनेस्को सूची में शामिल होने पर इसकी दिव्यता को दुनिया भर के लोग अनुभव कर पाएंगे।
सोशल मीडिया एक्स पर पीएम मोदी ने लिखा, 'सूर्यदेव को समर्पित छठ महापर्व बिहार की सांस्कृतिक परंपरा का भव्य और दिव्य उत्सव है। मुझे यह बताते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि हमारी सरकार इस महापर्व को UNESCO की सांस्कृतिक धरोहर की सूची में शामिल कराने के प्रयासों में जुटी है।'
दुर्गा पूजा को यूनेस्को की पहचानअपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल की दुर्गा पूजा का विशेष रूप से जिक्र किया। उन्होंने बताया कि भारत सरकार के निरंतर प्रयासों से कोलकाता की दुर्गा पूजा को यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल किया गया है। पीएम मोदी ने जोर देकर कहा कि जब हम अपने सांस्कृतिक आयोजनों को वैश्विक मान्यता दिलाते हैं, तो दुनिया भी उनके बारे में जानने, समझने और उनमें भाग लेने के लिए आगे आती है।
नारी शक्ति का हर क्षेत्र में परचमपीएम मोदी ने नवरात्रि का उल्लेख करते हुए इसे शक्ति की उपासना का समय बताया और कहा कि हम नारी शक्ति का उत्सव मनाते हैं। उन्होंने देश की बेटियों की सराहना करते हुए कहा कि आज वे व्यापार से लेकर खेल, शिक्षा से लेकर विज्ञान तक हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं। यह देश के लिए गर्व का विषय है कि महिलाएं नेतृत्व कर रही हैं और सशक्त हो रही हैं।

सूर्यदेव को समर्पित छठ महापर्व बिहार की सांस्कृतिक परंपरा का भव्य और दिव्य उत्सव है। मुझे यह बताते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि हमारी सरकार इस महापर्व को UNESCO की सांस्कृतिक धरोहर की सूची में शामिल कराने के प्रयासों में जुटी है। #MannKiBaat pic.twitter.com/FSgbiq581B
— Narendra Modi (@narendramodi) September 28, 2025
दुर्गा पूजा को यूनेस्को की पहचानअपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल की दुर्गा पूजा का विशेष रूप से जिक्र किया। उन्होंने बताया कि भारत सरकार के निरंतर प्रयासों से कोलकाता की दुर्गा पूजा को यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल किया गया है। पीएम मोदी ने जोर देकर कहा कि जब हम अपने सांस्कृतिक आयोजनों को वैश्विक मान्यता दिलाते हैं, तो दुनिया भी उनके बारे में जानने, समझने और उनमें भाग लेने के लिए आगे आती है।
नारी शक्ति का हर क्षेत्र में परचमपीएम मोदी ने नवरात्रि का उल्लेख करते हुए इसे शक्ति की उपासना का समय बताया और कहा कि हम नारी शक्ति का उत्सव मनाते हैं। उन्होंने देश की बेटियों की सराहना करते हुए कहा कि आज वे व्यापार से लेकर खेल, शिक्षा से लेकर विज्ञान तक हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं। यह देश के लिए गर्व का विषय है कि महिलाएं नेतृत्व कर रही हैं और सशक्त हो रही हैं।
You may also like
दुर्गापूजा को लेकर जिला प्रशासन ने किया फ्लैग मार्च
तुला राशिफल 29 सितंबर 2025: नवरात्रि के आठवें दिन धन कमाने के ये मौके चूकना मत, होगा जबरदस्त फायदा!
तृणमूल नेता के सोशल मीडिया पोस्ट से विवाद, पार्टी ने जारी किया स्पष्टीकरण
करूर भगदड़ : 'भीड़ ने मेरी मां को आंखों के सामने कुचला,' परिजनों का छलका दर्द
'आइ लव मोहम्मद' जुलूस में मिले बच्चे तो घरवालों पर लगेगी रासुका-होगी डंडा परेड