आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में अघोरी साधिका चंचलनाथ को ताजमहल में प्रवेश नहीं मिलने का मामला तूल पकड़ रहा है। दरअसल, हरियाणा के करनाल की रहने वाली अघोरी चंचलनाथ गुरुवार को ताजमहल पहुंची थी। वहां उन्हें प्रवेश करने से रोक दिया गया। उनके हाथ में डमरू था। इसे लेकर वह ताजमहल में प्रवेश करना चाहती थीं। सीआईएसएफ के जवानों ने नियमों का हवाला देत हुए उन्हें डमरू को लॉकर में रखने को कहा। इसके बाद साध्वी चंचलनाथ ताजमहल के गेट से लौट गईं। वे दोबारा वहां नहीं आईं। इसके साथ ही ताजमहल में प्रवेश को लेकर नियमों पर विमर्श शुरू हो गया है। सरकार और एएसआई की ओर से कड़े नियम बनाए गए हैं। इन नियमों का मकसद ताजमहल में बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करना, स्मारक की सुरक्षा सुनिश्चित करना और पर्यटकों के अनुभव को बेहतर बनाना है।
अनोखे अंदाज के कारण चर्चाअघोरी साधिका चंचलनाथ की अपने अनोखे आचरण, उल्टा चलने की शैली और लंबे बालों के कारण चर्चा होती है। वरिष्ठ संरक्षण सहायक प्रिंस वाजपेई ने कहा कि गुरुवार दोपहर 2:30 बजे साध्वी ताजमहल के पूर्वी गेट पर पहुंची थीं। हाथ में डमरू होने के कारण उन्हें प्रवेश नहीं मिला। इसे ताजमहल में प्रवेश के लिए निर्धारित नियमों से जोड़ा गया है।
ताजमहल में प्रतिबंधित सामग्रियां:
ताजमहल के विजिटर्स के लिए नियम: 1. तीन घंटे की सीमा और जुर्माना: भारत सरकार और एएसआई ने जून 2019 में तय किया कि कोई भी पर्यटक ताजमहल में 3 घंटे से ज्यादा रुका तो उसे जुर्माना देना होगा। अगर पर्यटक 3 घंटे से अधिक समय रहना चाहते हैं तो उन्हें अपना टोकन रिचार्ज कराना होगा।
2. प्रवेश और निकास व्यवस्था: ताजमहल में केवल पूर्वी और पश्चिमी द्वार से प्रवेश की अनुमति है। दक्षिणी द्वार केवल निकास के लिए खुला है। सात टर्नस्टाइल गेट लगाए गए हैं और पांच निकास द्वार बनाए गए हैं। विदेशी पर्यटकों के लिए अलग प्रवेश द्वार की व्यवस्था की गई है।
3. खुलने और बंद होने का समय: प्रवेश द्वार सूर्योदय से 30 मिनट पहले खुलते हैं और सूर्यास्त से 30 मिनट पहले बंद हो जाते हैं। ताजमहल शुक्रवार को बंद रहता है।
4. प्रवेश शुल्क: भारतीय नागरिकों के लिए प्रवेश शुल्क 50 रुपये, विदेशी नागरिकों के लिए 1100 रुपये, सार्क एवं बिम्सटेक देशों के पर्यटकों के लिए 540 रुपये और मुख्य मकबरे में प्रवेश करने के लिए सभी को अतिरिक्त 200 रुपये निर्धारित किए गए हैं।
5. टिकट खरीदने के तरीके: ताजमहल के लिए टिकट दो तरीकों से खरीदे जा सकते हैं। ऑफलाइन टिकट पूर्वी या पश्चिमी द्वार पर लिए जा सकते हैं। ऑनलाइन टिकट भारत सरकार की अधिकृत वेबसाइट से लिए जा सकते हैं। सूर्योदय से एक घंटा पहले भी टिकट खरीदा जा सकता है।
6. पर्यटकों के लिए सुरक्षा सुझाव: पर्यटकों को सुझाव दिया जाता है कि वे अपना सामान को होटल में सुरक्षित रखें। ताजमहल के 500 मीटर दायरे में प्रदूषण फैलाने वाले वाहन प्रतिबंधित हैं। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सतर्क रहें और कतारों में अनुशासन बनाए रखें। स्थानीय संस्कृति और पहनावे का सम्मान करें ताकि आप गलत संदेश न दें। बोर्ड पर लिखे निर्देशों और स्थानीय अधिकारियों के मार्गदर्शन का पालन करें।
प्रवेश को लेकर भड़कता रहा है विवादताजमहल में इस साल एंट्री को लेकर कई बार विवाद हुआ। तीन दिन पहले भगवा वस्त्रों में पहुंची अखिल भारतीय हिंदू महासभा की नेता को प्रवेश करने से रोका गया था। वहीं, दो दिन पहले एक महिला ने ताजमहल परिसर में शिव तांडव स्त्रोत्र का पाठ कर विवाद खड़ा दिया। इससे पहले ताजमहल परिसर में बीड़ी पीने और नमाज पढ़ने के वीडियो सामने आया था।

- ताजमहल में प्रवेश को लेकर नियमों को तय किया गया है। भारत सरकार और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की ओर से नियम तय किए गए हैं। इन सामग्रियों को लेकर प्रवेश करने पर रोक:
- ताजमहल में हथियार, शस्त्र और विस्फोटक लेकर जाने की मनाही है। इससे संबंधित रेप्लिका लेकर भी प्रवेश नहीं कर सकते हैं।
- दीयासलाई, लाइटर और ज्वलनशील आइटम लेकर जाना मना है।
- तंबाकू से संबंधित सभी प्रकार के आइटम और इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट को भी ले जाना मना है।
- किसी भी प्रकार के खाने के सामान लेकर परिसर में प्रवेश नहीं कर सकते हैं।
- शराब, प्रतिबंधित दवाएं और टेट्रा पैक में उपलब्ध लिक्विड को लेकर जाने की मनाही है।
- किसी प्रकार की धार्मिक सामग्री, फूल या फूलों की माला को ले जाना मना है।
- लैपटॉप और सभी प्रकार के कैमरा स्टैंड को कैंपस में नहीं ले जा सकते हैं।
- पढ़ने, लिखने और पेंटिंग से संबंधित सामग्रियों को लेकर जाने की मनाही है।
- खिलौने, कार्ड और विज्ञापन से संबंधित सामग्री नहीं ले जा सकते हैं।
- टॉर्च, प्रोफेशनल वीडियो कैमरा, पब्लिक एनाउंसमेंट सिस्टम भी नहीं ले जा सकते हैं।
- बड़े बैग्स और बैक पैक को लेकर ताज परिसर में नहीं जा सकते हैं।
- फोटोग्राफ की हार्ड कॉपी और सीडी को भी ले जाने की मनाही है।
ताजमहल के विजिटर्स के लिए नियम: 1. तीन घंटे की सीमा और जुर्माना: भारत सरकार और एएसआई ने जून 2019 में तय किया कि कोई भी पर्यटक ताजमहल में 3 घंटे से ज्यादा रुका तो उसे जुर्माना देना होगा। अगर पर्यटक 3 घंटे से अधिक समय रहना चाहते हैं तो उन्हें अपना टोकन रिचार्ज कराना होगा।
2. प्रवेश और निकास व्यवस्था: ताजमहल में केवल पूर्वी और पश्चिमी द्वार से प्रवेश की अनुमति है। दक्षिणी द्वार केवल निकास के लिए खुला है। सात टर्नस्टाइल गेट लगाए गए हैं और पांच निकास द्वार बनाए गए हैं। विदेशी पर्यटकों के लिए अलग प्रवेश द्वार की व्यवस्था की गई है।
3. खुलने और बंद होने का समय: प्रवेश द्वार सूर्योदय से 30 मिनट पहले खुलते हैं और सूर्यास्त से 30 मिनट पहले बंद हो जाते हैं। ताजमहल शुक्रवार को बंद रहता है।
4. प्रवेश शुल्क: भारतीय नागरिकों के लिए प्रवेश शुल्क 50 रुपये, विदेशी नागरिकों के लिए 1100 रुपये, सार्क एवं बिम्सटेक देशों के पर्यटकों के लिए 540 रुपये और मुख्य मकबरे में प्रवेश करने के लिए सभी को अतिरिक्त 200 रुपये निर्धारित किए गए हैं।
5. टिकट खरीदने के तरीके: ताजमहल के लिए टिकट दो तरीकों से खरीदे जा सकते हैं। ऑफलाइन टिकट पूर्वी या पश्चिमी द्वार पर लिए जा सकते हैं। ऑनलाइन टिकट भारत सरकार की अधिकृत वेबसाइट से लिए जा सकते हैं। सूर्योदय से एक घंटा पहले भी टिकट खरीदा जा सकता है।
6. पर्यटकों के लिए सुरक्षा सुझाव: पर्यटकों को सुझाव दिया जाता है कि वे अपना सामान को होटल में सुरक्षित रखें। ताजमहल के 500 मीटर दायरे में प्रदूषण फैलाने वाले वाहन प्रतिबंधित हैं। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सतर्क रहें और कतारों में अनुशासन बनाए रखें। स्थानीय संस्कृति और पहनावे का सम्मान करें ताकि आप गलत संदेश न दें। बोर्ड पर लिखे निर्देशों और स्थानीय अधिकारियों के मार्गदर्शन का पालन करें।
प्रवेश को लेकर भड़कता रहा है विवादताजमहल में इस साल एंट्री को लेकर कई बार विवाद हुआ। तीन दिन पहले भगवा वस्त्रों में पहुंची अखिल भारतीय हिंदू महासभा की नेता को प्रवेश करने से रोका गया था। वहीं, दो दिन पहले एक महिला ने ताजमहल परिसर में शिव तांडव स्त्रोत्र का पाठ कर विवाद खड़ा दिया। इससे पहले ताजमहल परिसर में बीड़ी पीने और नमाज पढ़ने के वीडियो सामने आया था।
You may also like

टी20 में भारत के आगे भीगी बिल्ली बन जाता है ऑस्ट्रेलिया, रिकॉर्ड देखकर आपको भी नहीं होगा भरोसा

बच्चों को ठंड लग रही है या नहीं? डॉक्टर ने बताया 1 आसान तरीका, जो हर पैरेंट्स को जाननी चाहिए

वो कौन सी वजह हैं, जिसकी भेंट चढ़ गई पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तीसरी शांता वार्ता?

बवासीर इसˈ दर्दनाक समस्या को और न सहें! जानिए राजीव दीक्षित जी के अचूक स्वदेशी उपाय﹒

टी20 विश्व कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी पर मिचेल मार्श ने दिया बयान