Next Story
Newszop

आज का राशिफल 24 जुलाई 2025 : मेष, मिथुन और कन्या राशि के लिए लाभदायक संयोग, फायदा दिलाएगा गौरी योग

Send Push
Aaj Ka Rashifal 24 July 2025 : 24 जुलाई का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार मेष, मिथुन और कन्या राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहेगा। पंचांग की गणना बताती है कि आज चंद्रमा मिथुन राशि से अपनी राशि कर्क में प्रवेश करेंगे। चंद्रमा के इस गोचर की वजह से आज गौरी योग का संयोग बनेगा। साथ ही आज चंद्रमा पुष्य नक्षत्र से संचार करेंगे और इस पर आज गुरुवार होने से गुरु पुष्य योग का भी शुभ संयोग बना हुआ है। ऐसे में आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानें आज का राशिफल।
मेष राशि,आर्थिक मामलो में दिन सामान्य रहेगा image

मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। आपकी राशि से आज चंद्रमा का गोचर चतुर्थ भाव में होने जा रहा है जिससे आपको लाभ और सुख मिलने वाला है। माता और मातृपक्ष से आप आज लाभ और सहयोग पा सकेंगे। नौकरी मे भी आज का दिन आपका अनुकूल बीतेगा। आपके विरोधी भी आज आपकी कार्यक्षमता और योग्यता को देखकर प्रभावित होंगे। आर्थिक मामलो में दिन सामान्य रहेगा,आप अपने खर्च को संतुलित रख पाएंगे। कुछ जरूरी काम से यात्रा पर जा रहे हैं तो घर से थोड़ा पहले निकलें तो बेहतर होगा नहीं तो परेशानी हो सकती है।

आज भाग्य 93% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज श्रीविष्णु स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।



वृषभ राशि, विपरीत लिंगी सहकर्मियों से उलझने से बचें image

आज गुरुवार का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में विपरीत लिंगी सहकर्मियों से तालमेल बनाकर चलना होगा नहीं तो आपको परेशानी हो सकती है। आपको अपने काम को पूरा करने पर आज ध्यान देना होगा, मानसि भटकाव की वजह से काम अटक जाने की आशंका है। लव लाइफ के मामले में आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको आज सामाजिक कार्यों में भाग लेने का मौका मिलेगा। बड़े भाई बहनों से आपको आज सहयोग मिल सकता है। खर्च पर भी आपको आज कंट्रोल करने की जरूरत है।

आज भाग्य 78% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमान जी को सिंदूर का लेपन करें।


3. image

मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। चंद्रमा का गोचर आपके लिए आज लाभदायक रहेगा। आपको आज कुछ नया और रचनात्मक करने का मौका मिलेगा। कुछ ऐसी चीजें भी होंगी जो आपके लिए यादगार बनेगी। घर परिवार में आज आपको सुख सहयोग मिलेगा। आपको आज परिवार के साथ मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा। आज आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती हैं। आपका मन बहुत प्रसन्न रहेगा और आपके स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। शिक्षा के क्षेत्र में आपका प्रदर्शन बेहतर होगा और आपकी लव लाइफ भी आज अच्छी रहेगी।


आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री चालीसा का पाठ करें।


कर्क राशि, आर्थिक प्रयास सफल होंगे image

कर्क राशि के लोगों कि लिए आज का शुभ लाभदायक रहेगा। आपकी राशि में आज राशि स्वामी चंद्रमा का गोचर होने जा रहा है। ऐसे मे आज आपका मनोबल ऊंचा रहेगा। आप आज जो भी काम करेंगे उसमे आपको आज भग्य सफल बनाएगा और आप आज लाभ पाएगे। घर परिवार में आज सकारात्मक स्थिति रहेगी। आपको आज आज किसी महत्वपूर्ण कम में जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। आपको आज क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। आर्थिक मामलों मे आज आपको किए गए प्रयास का लाभ मिलेगा। पूर्व में किया गया निवेश भी लाभ दिलाएगा।



आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। पीले चंदन का तिलक करें और विष्णु चालीसा का पाठ करें।


सिंह राशि,जोखिम से बचें, खर्चीला दिन रहेगा image

सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन खर्चीला और उलझन भरा रहेगा। आपको अपने काम में सफलता पाने के लिए अधिक प्रयास करना होगा। आपके लिए आज सितारे कहते है कि आपको आज किसी प्रकार का जोखिम नहीं लेना चाहिए। यात्रा के दौरान आपको सजग रहना होगा और वाहन सावधानी से चलाएं। पूर्व में जिन लोगों का शिल्यचिकित्सा हुआ है उनको आज अपनी सेहत के प्रति अधिक सजग रहने की जरूरत है। विरोधियो से आप आज सतर्क रहें और अपने काम से काम रखें, दूसरों के मामलों से आपको आज दूर रहना चाहिए।

आज भाग्य 78% आपके पक्ष में रहेगा। आप आज नारायण कवच का पाठ करें।


कन्या राशि,व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता पाएंगे image

कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपकी राशि से आज ग्यारहवें भाव में चंद्रमा का गोचर हो रहा है जो आपको आर्थिक लाभ दिलाने में सहायक होगा। आज आपका मन काफी उत्साहित रहेगा और आप अपने सपनों को पूरा करने के लिए तत्पर रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत शुभ है। आप अपनी मेहनत और लगन से शिक्षा के क्षेत्र में सफलता पा सकते हैं। आज आपको व्यावसायिक क्षेत्र में भी बहुत अच्छे अवसर मिलेंगे। परिवार के सदस्यों से आपको आज सहयोग मिलेगा। दोस्तों से भी आप आज सहयोग पा सकेंगे।

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। शिव चालीसा का पाठ करना लाभदायक होगा।


तुला राशि,कार्यकुशलता का लाभ ले पाएंगे image

तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आप आज नौकरी में और कारोबार में लाभ पाएंगे। आपकी राशि से आज चंद्रमा का गोचर दसम भाव में हो रहा है जो आपके लिए लाभदायक होगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में उन्नत का मौका मिलेगा। आप आज अपने अनुभव और कार्यकुशलता का लाभ ले पाएंगे। आप आज मनोरंजन पर धन खर्च करेंगे। यात्रा का संयोग बन सकता है। आप आज कुछ सुख साधनों की खरीदारी कर सकते हैं। लव लाइफ में प्रेमी संग यादगार पल भी बिता सकते हैं। मनपसंद भोजन मिलने की खुशी होगी।

आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। हल्दी अथवा केसर का तिलक करें देवी लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं।


वृश्चिक राशि, तोहफा मिल सकता है image

वृश्चिक राशि वालों पर आज भाग्य मेहरबान हो रहा है। राशि से नवम भाव में चंद्रमा का संचार होना आपके लिए कई मामलों में लाभदायक होगा। आज आपको किसी रिश्तेदार या मित्र से तोहफा मिल सकता है जिससे आप खुश हो जाएंगे। आज आपका दाम्पत्य जीवन प्रेम से भरपूर रहेगा। नौकरीपेशा लोग आज अपने काम में काफी व्यस्त रहेंगे। आपके काम की सराहना होगी । सरकारी क्षेत्र के काम मे भी आप आज सफलता पाएगे। बिजनेस में आज आपकी कमाई बढेगी और आप आज शौक मौज पर धन खर्च कर सकते है।

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। शिवलिंग का आज दूध से अभिेषेक करें।


धनु राशि,खर्च पर कंट्रोल करने का प्रयास करें image

धनु राशि के लोगों के लिए आज गुरुवार का दिन मिलाजुला रह सकता है। आपकी राशि से चंद्रमा अष्टम भाव में रहैंगे जबकि राशि स्वामी गुरु की शुभ दृष्टि भी आपकी राशि पर रहेगी जिससे आपको लाभ का मौका मिलेगा लेकिन हर सफलता परिश्रम की कहानी होगी। आर्थिक मामलों में आपको आज हाथ समेट कर चलना होगा नहीं तो आपका बजट बिगड़ सकता है। किसी वजह से आज यात्रा का संयोग बन सकता है। आपके कार्यक्षेत्र में आपको आज सहकर्मियों से तालमेल बनाकर चलना होगा। आज आपके करियर के लिए कुछ नए मौके आ सकते हैं। तकनीकी कार्यों से जुड़े जातको के लिए दिन अच्छा रहेगा।

आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीनारायण कवच का पाठ करें और पीले चंदन से तिलक लगाएं।


मकर राशि,कोई अच्छा अवसर मिलेगा image

मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ और सफलतादायक रहेगा। आपको अपने काम में बड़ी सफलता मिलेगी और आपको अपनी मेहनत का पूर्ण रूप से प्रतिफल मिलेगा। आज आपको अपनी योजनाएं पूरी करने का मौका मिलेगा और अपने लक्ष्य हासिल करने का सुनहरा अवसर मिलेगा। आज आपके द्वारा शुरू किया गया काम सफल होगा। लेकिन आपको आज अपने स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। आपको अपने खान पान पर ध्यान रखना होगा। आपको आज पड़ोसियों से सहयोग मिलेगा।

आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीराम चालीसा का पाठ करें और तुलसी को दीप दिखाएं।

Loving Newspoint? Download the app now