अभय सिंह राठौड़, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पंचायत चुनाव होंगे। इसको लेकर राष्ट्रीय पार्टी से लेकर रीजनल पार्टियों ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। पंचायत चुनाव में अधिकतर राजनीतिक पार्टियां अकेले दम पर चुनाव लड़ने जा रही है। इसी क्रम में अपना दल कमेरवादी पार्टी ने भी पूरे प्रदेश में पंचायत चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। अपना दल कमेरावादी पार्टी अकेले दल दम पर पंचायत चुनाव में ताल ठोकेगी। पार्टी अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में अभी से जुट जाने के निर्देश दिए हैं। बता दें, पार्टी की नेता पल्लवी पटेल सिराथू सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर विधायक है।
दरअसल शुक्रवार को अपना दल (कमेरावादी) की राष्ट्रीय, प्रांतीय पदाधिकारियों और मंडल एवं जिलाध्यक्षों की एक महत्वपूर्ण बैठक लखनऊ में दारुलसफा स्थित कॉमन हाल में आयोजित की गई है। बैठक में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर संगठनात्मक रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई है। बैठक में निर्णय लिया गया कि अपना दल (कमेरावादी) जिला पंचायत चुनाव में अधिकृत प्रत्याशी उतारेगा और पूरे प्रदेश में अकेले अपने दम पर चुनाव लड़ेगा।
साथ ही यह भी तय किया गया कि आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के तहत प्रदेश के अलग-अलग जिलों में संगठन समीक्षा बैठकें आयोजित की जाएंगी। पार्टी ने यह भी घोषणा की कि नवंबर के अंतिम हफ्ते से डॉ. पल्लवी पटेल के नेतृत्व में गांव चलो अभियान की शुरुआत देवीपाटन मंडल से की जाएगी। इस अभियान का उद्देश्य गांव-गांव तक संगठन को मजबूत करना और जनता से सीधे जुड़ना रहेगा।
अपना दल कमेरवादी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी अभी से शुरू कर दीजिए। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पूरी गंभीरता के साथ जुटें। जमीनी स्तर पर सशक्त कार्य से ही सफलता के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
वहीं सिराथू से सपा विधायक डॉ. पल्लवी पटेल ने कहा कि जनता के सवालों पर मजबूत हस्तक्षेप, आंदोलनों और सामाजिक पहलकदमियों के जरिए पार्टी का जनाधार तेजी से बढ़ा है। उन्होंने कहा कि अब जरूरत है कि इन सभी पहलों को संगठनात्मक रूप से जोड़ा जाए, ताकि आने वाले दिनों में अप्रत्याशित सफलता हासिल की जा सके।
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सी. एल. पटेल ने नई प्रदेश कमेटी की घोषणा की और कई मंडल एवं जिलाध्यक्षों का मनोनयन भी किया गया है। बैठक में बड़ी संख्या में प्रदेश के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे थे।

You may also like

IAS इंटरव्यूˈ में पूछा, ऐसा कौन सा पेड़ है जो पास जाने पर इंसान को पकड लेता है ? जाने जवाब﹒

नींद मेंˈ गलती से दबा बटन बैंक क्लर्क ने ट्रांसफर कर दिए 2000 करोड़ फिर जो हुआ जानकर चौंक जाएंगे﹒

ना डॉक्टरˈ ना खर्चा… बस ये देसी पेस्ट बना लें और देखें कैसे पीले दांतों की जगह दिखेगी सफेद चमक﹒

कब्ज से राहत पाने के लिए स्वामी रामदेव के 5 प्रभावी उपाय

घर में घुसकर मां-बेटियाें से छेड़छाड़ और मारपीट में दस लाेगाें पर रिपोर्ट दर्ज