सीतामढ़ी: पति को छोड़कर प्रेमी के साथ शादी करना एक महिला के लिए काफी दर्दनाक साबित हुआ। सीतामढ़ी में महिला का अंत काफी दुखद हुआ है। उसने सोचा नहीं होगा कि जिस प्रेमी के साथ भागकर वो शादी कर रही है, उसी के घर से कुछ महीने बाद ही उसकी अर्थी उठेगी। इस बात का थोड़ा भी आभास होता, तो वोृ पति को छोड़ ससुराल से प्रेमी के संग नहीं भागती। नौबत ऐसी आई है की महिला के शव को पुलिस ने सात फीट गढ्ढे के अंदर से खुदाई कराकर निकाला है। महिला की हत्या कर शव को दफनायायह वाकया जिले के पुपरी थाना क्षेत्र के तेम्हुआ गांव का है, जहां एक महिला की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने के लिए एक तालाब में करीब 7 फीट खुदाई कर दफन कर दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने खुदाई कराकर शव को बाहर निकाला और सीतामढ़ी सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दौरान पुपरी सीओ, थानाध्यक्ष चंद्रभूषण कुमार सिंह, दरोगा मनोज कुमार भी मौजूद थे। खुदाई के दौरान बड़ी संख्या में आम लोग भी थे। शादी के दो महीने बाद ही ससुराल से भागीबताया गया है कि मृतका कंचन देवी की शादी करीब एक साल पहले चोरौत थाना क्षेत्र में हुई थी। शादी के पहले से ही उसका पुपरी थाना क्षेत्र के तेम्हुआ गांव के राम भरोसा राय के पुत्र सुजीत कुमार से प्रेम प्रसंग चला आ रहा था। कंचन की मां ने मीडिया को बताया कि शादी के दो महीने बाद ही उनकी बेटी पति को छोड़कर प्रेमी के साथ भाग गई। करीब आठ महीने से वह प्रेमी के घर ही रह रही थी। अब उसकी मौत की खबर मिली है। उसने बताया कि ससुराल वाले (प्रेमी के परिवार) ने उसकी पुत्री कंचन देवी की हत्या कर शव को मिट्टी में दफन कर दिया था। पुलिस गिरफ्त में मृतका के सास-ससुर इस बीच, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर मृतका की सास हीरा देवी और ससुर राम भरोसा राय को हिरासत में ले लिया। दोनों से घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है। मृतका की मां ने बार-बार कहा है कि उसकी बेटी की हत्या की गई है। वहीं, ससुर ने पुत्रवधु कंचन देवी पर आत्महत्या कर लेने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष चंद्रभूषण कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के ससुर ने शव को पोखर में खुदाई कर दफन कर दिए जाने की जानकारी दी। उसके बाद आगे की कार्रवाई की गई।
You may also like
PM Modi Madhubani Visit: पहलगाम हमले के बाद पीएम मोदी मधुबनी में कर रहे शोकसभा, पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा ऐलान मुमकिन
Poco F7 Expected to Launch by End of May with Snapdragon 8s Gen 4 and Promising Specs
India Responds Strongly to Pahalgam Terror Attack: Diplomatic Expulsions, Border Closure, and Strategic Shifts
मृतक नेपाली युवक का शव सोनौली बॉर्डर पर परिजनों को सौंपा गया, केंद्र से आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
झारखंड के होटल में नशे और वेश्यावृत्ति का भंडाफोड़