लेकिन अब एक नया TikTok हैक सामने आया है जो आपकी इस प्रॉब्लम को हल करने का दावा करता है। ब्रिटेन की स्टेफनी @steph2302 ने ब्रोकोली को बिना काटे कुक करने का जुगाड़ खोज निकाला है। इसके लिए आपको क्या-क्या करना होगा चलिए इस आर्टिकल में आपको डिटेल से जानते हैं।
बिना चॉपिंग ऐसे कुक करें ब्रोकली
स्टेफनी के वायरल वीडियो में वह ब्रोकली को उल्टा रखकर एक पतीले में उबालती हैं। ऐसा करते वक्त ब्रोकोली का डंठल ऊपर की होता है, जबकि ब्रोकली का मेन पार्ट उबलते पानी में डूबा हुआ होता है।(फोटो- Freepik)
वायरल हो गया हैक
इसमें कोई दोराय नहीं कि स्टेफनी का बिना चॉपिंग ब्रोकली को कुक करने तरीका बिल्कुल नया है। आज तक शायद ही किसी ने ब्रोकली को इस तरह से पकाने के बारे में सोचा होगा। यह हैक वायरल हो चुका है। TikTok पर इस वीडियो को 13.3 मिलियन लोगों ने देखा है।
(फोटो- Freepik)
अब सीखा ब्रोकली पकाना!
कुछ यूजर्स जिन्हें ब्रोकली की चॉपिंग बिल्कुल पसंद नहीं है, वह इस हैक को खुब पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट में यह लिखा ''मैं 38 साल का हूं और अब जाकर ब्रोकोली पकाने का तरीका सीखा।"
(फोटो- Freepik)
ब्रोकली पकाने के तरीके पर उठे सवाल
इस नए तरीके से ब्रोकली को कुक करने पर कई लोग सवाल भी उठा रहे हैं। कई यूजर्स कमेंट में यह कह रहे हैं, इस तरीके से ब्रोकली को पकाने से उसमें मौजूद सारे न्यूट्रिएंट्स खत्म हो सकते हैं।
(फोटो- Freepik)
कुकिंग आसान पर खत्म हो सकते हैं न्यूट्रिएंट्स
कई लोगों ने यह भी बताया कि उबालने से ब्रोकली में मौजूद न्यूट्रिएंट्स और विटामिन पानी में घुल जाते हैं, जिससे इसे खाना सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है। यह तरीका रॉस्टिंग, स्टीमिंग या ब्लांचिंग की तुलना कम फायदेमंद है। कुकिंग हर कोई अपनी सोच और समझ के अनुसार किसी भी तरीके से कर सकता है। लेकिन हेल्थ के नजरिए से इस बात को याद रखना भी जरूरी है कि कुकिंग प्रोसेस ऐसा हो, जिससे खाने में मौजूद न्यूट्रिएंट्स खत्म न हो।
(फोटो- Freepik)
You may also like
हत्याकांड! महिला के किए 32 टुकड़े, फ्रिज से बरामद हुए बॉडी पार्ट
Aaj Ka Panchang, 22 September 2024 : आज षष्ठी व्रत , जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
सहारनपुर में तीन छात्रों के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली छात्रा, स्कूल ने चारों को थमा दी टीसी….
अगर आप भी इन फलों का करते हैं ज्यादा सेवन, तो जल्द हो जाए सावधान, वरना पेट में बन सकती है पथरी…