विशाल वर्मा, जालौन: जालौन जिले के उरई कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चक जगदेवपुर निवासी दीपक की पत्नी काजल (22 वर्ष) और बहन दृष्टि को रात को सोते समय सांप ने अचानक काट लिया। घटना के बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया। जहां पर इलाज के दौरान काजल की मौत हो गई, जबकि दृष्टि की हालत में सुधार हो रहा है।
दरअसल, देर रात खाना खाने के बाद काजल और उसकी ननद दृष्टि एक ही कमरे में सो रही थीं। तभी रात में सांप ने काजल को कंधे पर और दृष्टि को हाथ पर काट लिया। जब दोनों की नींद खुली तो उन्होंने सांप को देखा और चीखने लगीं। परिवार के लोगों ने उन्हें तुरंत जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज ले जाया, लेकिन इलाज के दौरान शनिवार सुबह काजल की मौत हो गई।
आइसक्रीम बेचने का काम करता है पति
दीपक आइसक्रीम बेचने का काम करता है और वह अक्सर घर से बाहर रहता है। काजल की एक साल पहले ही शादी हुई थी। उनकी अचानक मौत से परिवार में शोक की लहर है। वहीं, दृष्टि का इलाज चल रहा है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
पुलिस को घटना की जानकारी होने पर फैक्ट्री एरिया चौकी प्रभारी निरीक्षक राजकुमार पांडेय ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की और शव का पंचनामा तैयार कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

You may also like
योगी सरकार का बड़ा फैसला, नगर पंचायतों को 1 करोड़ तक के कार्य करने की स्वायत्तता
असम में शहीद हुए झालावाड़ के जवान पवन प्रजापति काे अंतिम विदाई
भीलवाड़ा में खाद फैक्ट्री पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, 300 मीट्रिक टन खाद की बिक्री पर रोक
नैनीताल पुलिस ने 'स्वच्छ भारत अभियान' में दिया योगदान
नवगठित उग्रवादी समूह डीएचडीयू के 10 सदस्यों ने किया आत्मसमर्पण