Next Story
Newszop

लोग जान गंवाते रहे, कांग्रेस अपनी तिजोरी भरती रही... पीएम नरेंद्र मोदी ने नक्सली हिंसा पर विपक्ष को घेरा

Send Push
महासमुंद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ दौरे पह हैं। वे जांजगीर-चांपा में एक सभा को संबोधित करने के बाद महासमुंद पहुंचे। वहा भी एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने इंडिया गठबंधन पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के लोग आपस में सिर फुटौवल कर रहे हैं। दो दिनों पहले झारखंड में इंडी गठबंधन की रैली थी। वहां सरेआम एक दूसरे के सिर फोड़े गए। कपड़े फाड़े गए।नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस की स्थिति तो ऐसी है कि दिल्ली में जहां शाही परिवार रहता है, उसके नसीब में इस बार अपनी पार्टी को वोट देना भी नहीं लिखा है। क्योंकि कांग्रेस उस सीट पर चुनाव ही नहीं लड़ रही। जिस कांग्रेस से दिल्ली का भरोसा उठ गया हो उस पर छत्तीसगढ़ कैसे भरोसा कर सकता है। कांग्रेस सरकार में हिंसा और भ्रष्टाचार चरम पर थाउन्होंने कहा कि कांग्रेस जब भी सत्ता में रही है, विकास को पटरी से उतारने का काम किया है। कांग्रेस और विकास साथ-साथ चल ही नहीं सकते हैं। कांग्रेस की सरकार जहां-जहां रही वहां हिंसा और भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया। कांग्रेस के सरकार में नक्सली हिंसा बढ़ता रहा। अपना भ्रष्टाचार छिपाने के लिए कांग्रेस हिंसा को बढ़ावा देती रही। लोग जान गंवाते रहे, लेकिन कांग्रेस अपनी तिजोरी भरने में लगी रही। हमने कांग्रेस के लूट की दुकान पर ताला लगा दियाकांग्रेस की सरकार कहती थी कि दिल्ली से जब एक रुपया चलेगा तो लाभार्थी को 15 पैसा ही मिलेगा। ये 85 पैसा कौन सा पंजा लूट लेता था। उन्होंने इसे रोकने की कोशिश ही नहीं की। जब बीजेपी सत्ता में आई तो हमने इनकी लूट की दुकान पर ताला लगा दिया। दिल्ली से 1 रुपया निकले और 100 पैसा गरीब हकदार के पास पहुंचे यह मोदी की गारंटी है।
Loving Newspoint? Download the app now