Next Story
Newszop

Happy Guru Purnima 2025 Shayari: गुरु पूर्णिमा के मौके पर भेजें ये भावपूर्ण शायरियां

Send Push
Guru Purnima Greetings Poetry in Hindi: गुरु पूर्णिमा का पर्व हर वर्ष आषाढ़ मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। वर्ष 2025 में यह पावन पर्व 10 जुलाई, गुरुवार के दिन मनाया जाएगा। इस दिन का विशेष महत्व है क्योंकि यह केवल धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि गुरु-शिष्य परंपरा को सम्मान देने और कृतज्ञता प्रकट करने का दिन है। इस खास अवसर पर हम आपके लिए दोहे और शायरी लाए हैं, जिनके जरिए आप गुरु और अपनों को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं दे सकते हैं।



1. गुरु की महिमा है अपरंपार, उनके बिना जीवन है बेकार।


ज्ञान का दीप जलाएं गुरु, दूर करें जीवन का अंधकार।




2. माटी रख चाक पर, घड़ा बनाए कुम्हार।

श्रेष्ठ गुरु मिल जाए तो, शिष्य पाए संस्कार।



image

3. गुरु अनंत तक जानिए, गुरु की ओर न छोर।

गुरु प्रकाश का पुंज है, निशा बाद का भोर।



4. गुरु बिनु भवनिधि तरइ न कोई।

जों बिरंचि संकर सम होई।।



5. गुरु का ज्ञान अनमोल है, सबसे ऊंचा स्थान।

गुरु बिना इस दुनिया में, अधूरा हर इंसान।।



image

6. गुरु की दुआओं से चलता है जहां, उनके बिना सब कुछ है अधूरा यहां।

इस गुरु पूर्णिमा पर दिल से यही दुआ, सदा बनी रहे आपकी छावं।



7. ज्ञान की जो ज्योति आपने जलाई, जीवन की राहों को सजाया।

गुरु पूर्णिमा पर ये पैगाम भेजें, आपका आशीर्वाद सदा हमारे संग रहे।



8. गुरु है वो दीपक जो अंधेरा मिटाए, उनकी मूरत पर मन मेरा झुकाए।

इस पावन दिन गुरु को नमन करें,उनके बिना जीवन अधूरा रहे।



image

9. माता-पिता ने जन्म दिया पर गुरु ने जीने की कला सिखाई।

ज्ञान, चरित्र और संस्कार की हमने शिक्षा पाई।

Happy Guru Purnima!



10. मां-बाप की मूरत है गुरु, कलयुग में भगवान की सूरत है गुरु।

आओ इस गुरु पूर्णिमा पर करें अपने गुरु को प्रणाम।



image

इन संदेशों और दोहों को आप अपने शब्दों में भी ढाल सकते हैं, ताकि आपके गुरु को आपकी भावनाओं की गहराई महसूस हो सके। ये संदेश आपके गुरु के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट करने का सबसे सुंदर माध्यम हैं।

Loving Newspoint? Download the app now