अगली ख़बर
Newszop

गाजियाबाद सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत में नया मोड़, पिता ने युवती समेत 2 पर दर्ज कराया केस

Send Push
गाजियाबाद: इंदिरापुरम में एक होटल के कमरे में फंदे से लटके मिले सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत के मामले में पिता ने युवती समेत दो पर केस दर्ज कराया है। दोनों पर आत्महत्या के लिए उकसाने और होटलकर्मियों पर उनका साथ देने का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस को सॉफ्टवेयर इंजीनियर के मोबाइल से सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने खुद की मौत का जिम्मेदार किसी को नहीं ठहराया है।

पांच नवंबर को थाना क्षेत्र के एक होटल में साफटवेयर इंजीनियर रजत प्रताप सिंह का शव लटका हुआ मिला था। वह दो नवंबर से होटल में रुका हुआ था। 11 नवंबर को पिता संजीव प्रताप सिंह इंदिरापुरम थाने पहुंचे। यहां पर उन्होंने एक युवक और युवती को नामजद करते हुए आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कराया गया है।

उन्होंने दर्ज केस में बताया कि पांच नवंबर की रात में लगभग साढ़े नौ बजे बेटे की तलाश करते हुए होटल पहुंचे थे। वहां पता चला कि रजत दो नवंबर से होटल के कमरे में ठहरा था।

कई कंपनियों से लोन भी ले रखा था
पुलिस को रजत के मोबाइल से रकम ट्रांसफर होने के साक्ष्य मिले हैं। रजत ने अपने पिता को भी रकम भेजी थी। रजत ने कई कंपनियों से लोन भी ले रखा था, जिनका वह था। भुगतान कर रहा पुलिस ने बैंक से रजत के खाते की डिटेल भी मंगवाई है। इसके अलावा रजत के मोबाइल से खुद को भेजा गया एक मैसेज मिला है, जिसमें रजत ने ऐसा कदम उठाने के लिए माता-पिता से मांफी मांगी है।
न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें