Next Story
Newszop

नए खुले केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन के लिए लोगों की लंबी लाइन, गदगद हुए 'महाराज' बोले- शिक्षा के नए युग की शुरूआत

Send Push
अशोकनगरः केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के लोकसभा क्षेत्र अशोकनगर में अब तीसरा केंद्रीय विद्यालय खुलने जा रहा है जिसके पहले ही दिन एडमिशन फॉर्म लेने के लिए अभिभावकों की स्कूल के बाहर तक लंबी कतार लगी जिसे देखकर सब हैरान रह गए।





दरअसल, अशोकनगर जिला मुख्यालय पर शहरवासी लगातार एक और केंद्रीय विद्यालय की मांग कर रहे थे। इस मांग के बाद यहां केंद्रीय विद्यालय स्वीकृत तो हुआ। लेकिन फिर लंबे समय तक कागजी प्रक्रिया में उलझा रहा। अब ज्योतिरादित्य सिंधिया के हस्तक्षेप के बाद इस केंद्रीय विद्यालय को स्वीकृति के साथ इसके संचालन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।





एडमिशन शुरू होते ही लगी लंबी लाइन

केंद्रीय विद्यालय का संचालन शुरू होते ही प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हुई तो शहरवासियों का उत्साह देखते ही बना। ऐसे में अपने बच्चों को इस केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश के लिए फार्म लेने के लिए लोगों की लंबी- लंबी लाइन लग गई। लाइन भी इतनी लंबी कि वह स्कूल प्रांगण के बाहर तक पहुंच गई। इस दौरान लोगों को फार्म लेने तक के लिए घंटों तक इंतजार करना पड़ा। इस बीच पहले दिन केंद्रीय विद्यालय के प्रवेश के लिए 325 फॉर्म लोगों ने लिए है।





अशोकनगर में शिक्षा के एक नए युग की शुरुआत

इस दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म से एक पोस्ट किया। उन्होंने शहर में केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश के लिए लगी लंबी कतार का फोटो पोस्ट शेयर किया। साथ ही लिखा कि अशोकनगर में शिक्षा के नए युग की शुरुआत हो गई है। नए केंद्रीय विद्यालय में छात्रों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अब बहुत जल्द अशोकनगर केंद्रीय विद्यालय की गलियारे, छात्रों की चहल-पहल से गूंज उठेंगी। जिले का तीसरा केंद्रीय विद्यालय खुल गया है। ऐसे में तीनों विधानसभा क्षेत्रों में 1-1 केंद्रीय विद्यालय हो गए हैं।





200 सीटों के लिए पहले ही दिन 325 आवेदन

केंद्रीय विद्यालय के लिए शुरुआती दौर में कक्षा 1 से लेकर कक्षा 5 तक स्कूल का संचालन किया जाएगा। प्रत्येक कक्षा में 40 बच्चों को प्रवेश मिलेगा। कुल मिलाकर कक्षा 1 से कक्षा 5 तक 200 बच्चों को प्रवेश दिया जाएगा। लेकिन प्रवेश प्रक्रिया के पहले ही दिन एडमिशन के लिए 325 आवेदन फॉर्म लिए है।

Loving Newspoint? Download the app now