शादाब रिजवी, बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में बिजनौर-मुरादाबाद स्टेट हाइवे पर ढाबे पर खाना खाते समय युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। फौज में तैनात उसका भाई गंभीर घायल है। परिजनों ने आरोप है कि हमला पुलिस की मौजूदगी में हुआ। गुरुवार सुबह शव सड़क पर रखकर गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया।
पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक बिजनौर जिले के वाजिदपुर निवासी सन्नी पुत्र सुखबीर अपने भाई हिमांशु पुत्र गंभीर और चचेरे भाई अंकुर पुत्र रणधीर के साथ ढाबे पर खाना खा रहा था। इसी दौरान ग्राम खतापुर निवासी ढाबे के कर्मचारियों से उनकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि कर्मचारियों ने तीनों पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया।
हमले में सन्नी और हिमांशु गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां सन्नी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं फौज में तैनात हिमांशु की हालत नाजुक बनी हई है। पुलिस ने रात में शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पीड़ित पक्ष के ही अंकुर को रात में हिरासत में ले लिया था।
गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही शव गांव पहुंचा। परिजनों ने हंगामा कर दिया। बाल किशनपुर चौराहे पर शव रखकर हाईवे जाम कर दिया। पुलिस अफसरों ने हिरासत में लिए गए अंकुर को छोड़ने और हमला करने के आरोपियों के खिलाफ एफआईआर लिखकर कार्रवाई करने का भरोसा देकर समझाया। जाम खुलवाया। शव के अंतिम संस्कार करने के लिए राजी किया।

You may also like
हरियाणवी गाने पर भाभियों का डांस हुआ सुपरहिट! लटके-झटकों से हिला दिया स्टेज – वीडियो देखकर दीवाने हुए यूजर्स
' बस कुछ घंटों का इन्तजार.....' शनि और शुक्र मिलकर चमकाएँगे इन तीन राशियों की की किस्मत, घर में लग जाएगा पैसों का ढेर
ये हैं भारत की 8 सबसे कठिन धार्मिक` यात्राएं जहां रास्ता मौत का भी हो सकता है लेकिन नहीं रुकती श्रद्धा
क्या आपकी टूथब्रश हर सुबह आपको धीरे-धीरे ज़हर` दे रही है? जानिए सच और बचाव के तरीके
दिल्ली हाफ मैराथन : रेंगरुक और एयायू में कांटे की टक्कर, बिरहानु और बिवॉट पर रहेगी निगाहें