बांका: धोरेया कुशहा गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब शराब तस्करी के आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। इस हमले में एक दारोगा (PSI) सतेंद्र सिंह और सिपाही अशोक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस वाहन को भी पथराव कर बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जी हां, पुलिस पर हमला हो गया। शराब माफिया मजबूत निकले। ये घटना महज एक बानगी है। आए दिन पुलिस पर हमले की खबरें आती रहती हैं। जिसमें शराब माफिया हमला कर देते हैं।
क्या है पूरा मामला
घटना के संबंध में बताया गया कि 18 जुलाई को कुशहा गांव निवासी हेमलाल सोरेन के घर से पुलिस ने छापेमारी कर लगभग आठ लीटर देसी महुआ शराब जब्त की थी। उस समय आरोपी फरार हो गया था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस शुक्रवार को दोबारा छापेमारी करने पहुंची थी। उसी दौरान हमला हुआ, शनिवार को आरोपी को जेल भेज दिया गया। जैसे ही पुलिस टीम गांव में दाखिल हुई, ग्रामीणों ने लाठी-डंडे और पत्थरों से हमला कर दिया। इस दौरान प्रशिक्षु दारोगा सतेंद्र सिंह और सिपाही अशोक कुमार को बुरी तरह पीट दिया गया।
Video
पुलिस का एक्शन
पुलिस जीप पर भी पथराव कर उसे नुकसान पहुंचाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि घटना में पंद्रह नामजद एवं दस से पंद्रह अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों — शांति मुर्मू और बिजली मुर्मू — को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।

You may also like
सपा प्रमुख अखिलेश यादव का सवाल, आतंकी हमलों को रोकने के लिए क्या कर रही सरकार?
51 लीटर गंगाजल लेकर कांवड लाने वाले जतिन की मौत, शरीर को देते रहे दर्द, इस एक गलती से गई जान
उदयपुर समेत राजस्थान के 8 शहरों को नए साल पर बड़ी सौगात, सड़कों पर दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें, मिलेगी प्रदूषण से राहत
डिंपल यादव के अपमान पर एनडीए सांसदों का फूटा गुस्सा, संसद परिसर में मौलाना रशिदी के खिलाफ किया प्रदर्शन
बांग्लादेश: 'जुलाई चार्टर' पर फेल अंतरिम सरकार, एनसीपी ने दी विरोध की चेतावनी