Next Story
Newszop

क्या खाने के बाद तुरंत जाते हैं वॉशरूम, हार्वर्ड डॉक्टर ने बताया नॉर्मल है या फिर किसी बीमारी का संकेत

Send Push

मल त्याग करना एक नेचुरल प्रोसेस है, जो शरीर के स्वस्थ रहने के लिए बेहद जरूरी है। यह पाचन तंत्र का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है, जिससे शरीर से अपशिष्ट पदार्थों को निकालने में मदद मिलती है। इसके अलावा मल त्याग करना स्वस्थ आंत माइक्रोबायोम को बनाए रखने में मदद करता है।

एक स्वस्थ व्यक्ति लगभग हर दिन मल त्याग करता है। इसके अलावा दिन में तीन बार से लेकर सप्ताह में तीन बार तक मल त्याग करना भी सामान्य माना जाता है। लेकिन ऐसे भी कई लोग होते हैं, जो खाना खाने के तुरंत बाद वॉशरूम चले जाते हैं।

लेकिन आखिर ऐसा क्यों होता है और क्या यह सामान्य है? अगर आपके भी यहीं सवाल हैं तो आज इस आर्टिकल में हम आपको इसकी जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं आखिर भोजन करने के तुरंत बाद वॉशरूम जाना किस बात का संकेत देता है।

Photos- Freepik


एक दिन में कितनी बार मल त्यागना नॉर्मल है? image

मल त्याग करना हर किसी के लिए बेहद जरूरी है,क्योंकि यह हमारे शरीर में विषाक्त पदार्थों के जमा होने से बचाता है। लगभग हर व्यक्ति दिन में एक बार मल त्याग जरूर करता है। लेकिन यदि आप हर दिन शौच नहीं जाते हैं,तो इसका मतलब यह नहीं है कि कोई समस्या है। दिन में तीन बार भी वॉशरूम जाना नॉर्मल है। और अगर आप हफ्ते में तीन बार तक मल त्याग करते हैं तो वो भी सामान्य माना जाता है।


देखें वीडियो-​


खाने के तुरंत बाद वॉशरूम जाना क्या सेहतमंद है? image

आप कई ऐसे लोगों को जानते होंगे या फिर खुद उस श्रेणी में आते होंगे जो खाना खाने के तुरंत बाद वॉशरूम चले जाते हैं,लेकिन सवाल ये है कि क्या ये सामान्य है या फिर किसी परेशानी का संकेत है?इस बारे में भारतीय मूल के अमेरिकी डॉक्टर सौरभ सेठी का कहना है कि ऐसा होना बेहद सामान्य होता है।


ऐसा क्यों होता है? image

डॉ. सेठी ने बताया,ऐसा गैस्ट्रोकोलिक रिफ्लेक्स (Gastrocolic Reflex)नामक चीज के कारण होता है। जब भोजन आपके पेट में पहुंचता है तो यह आपके कोलन को मूव करने का संकेत देता है,जिससे आपको ऐसा महसूस हो सकता है कि आपको जल्दी वॉशरूम जाने की आवश्यकता है।IBSमें यह रिफ्लेक्स अधिक तीव्र हो सकता है।


बचाव के लिए क्या करें? image

अगर आपके साथ ऐसा अक्सर हो रहा है तो इन चार टिप्स को आजमा सकते हैं,जो राहत देने का काम करेंगे-


बहुत अधिक न खाएं image

अगर आपको खाने के तुरंत बाद वॉशरूम जाना पड़ता है तो कोशिश करें कि छोटे-छोटे हिस्सों में,और अधिक बार भोजन करें।


डाइट में शामिल करें फाइबर रिच फूड्स image

अपने भोजन में घुलनशील फाइबर को अधिक शामिल करें,जैसे कि ओट्स और केला। लेकिन पीले के बजाय थोड़ा हरा केला खाएं।


इन खाद्य पदार्थों से बनाएं दूरी image

ऐसे खाद्य पदार्थों से बचें जो आपके लक्षणों को ट्रिगर कर सकते हैं,जैसे कि हाई फैट,मसालेदार और कैफीनयुक्त खाद्य पदार्थ।


लो FODMAP डाइट image

इसके अलावा कम FODMAP डाइट पर विचार करें जो आईबीएस वाले लोगों की मदद कर सकता है।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें। एनबीटी इसकी सत्यता, सटीकता और असर की जिम्मेदारी नहीं लेता है।

Loving Newspoint? Download the app now