Next Story
Newszop

प्रेमानंद महाराज के लिए ऐसे कटुवचन! गुस्साए वृंदावन के संत बोले- कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे

Send Push
मथुरा: वृंदावन के प्रेमानंद महाराज को हाल ही एक शख्‍स ने सोशल मीडिया पर धमकी दी। सतना के युवक ने धमकी भरे लहजे में लिखा कि महाराज अगर मेरे घर के बारे में बोलता तो मैं उसकी गर्दन उतार लाता। फिर चाहे प्रेमानंद हो या कोई और। दरअसल, लड़के और लड़कियों के चरित्र को लेकर प्रेमानंद महाराज ने सवाल उठाए थे। युवक इसी बात से नाराज था। प्रेमानंद महाराज के लिए ऐसे शब्‍दों के प्रयोग से वृंदावन के साधु-संत आक्रोशित हो गए हैं। उनका कहना है कि प्रेमानंद महाराज के लिए ऐसी भाषा कतई बर्दाश्‍त नहीं करेंगे।



श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष दिनेश फलाहारी ने कहा कि महाराज ब्रज की शान हैं। रसिक संत मोहिनी बिहारी शरण ने कहा कि संत के लिए सोशल मीडिया पर ऐसे कटुवचन लिखना निश्चित तौर पर गलत है। ऐसे युवक के खिलाफ सतना पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए।



सोशल मीडिया पर छिड़ गई बहससंतों का कहना है कि प्रेमानंद महाराज ने जो कहा, वह उनकी अपनी राय है, लेकिन किसी को भी उन्हें धमकी देने का अधिकार नहीं है। इस घटना से सोशल मीडिया पर भी काफी बहस छिड़ गई है। कुछ लोग प्रेमानंद महाराज के बयान का समर्थन कर रहे हैं, तो कुछ लोग उनकी आलोचना कर रहे है। कुछ लोग ऐसे भी हैं जो युवक द्वारा दी गई धमकी को गलत बता रहे हैं.



100 में से दो चार लड़के-लड़कियां ही पवित्र: प्रेमानंद महाराजइस घटना के बाद वृंदावन में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस युवक की तलाश कर रही है और मामले की जांच कर रही है। आपको बता दें कि प्रवचन के दौरान प्रेमानंद महाराज ने कहा था कि 100 में दो चार लड़के-लड़कियां ही पवित्र हैं। उनके इस बयान को कुछ लोग सोशल मीडिया पर गलत तरीके से पेश कर रहे हैं।

Loving Newspoint? Download the app now