शादाब रिजवी, बरेली/बदायूं: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में दो जगह और बदायूं में एक जगह भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। बरेली जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगाने को लेकर बीते एक माह से विवाद चल रहा था। दलित समाज ने प्रशासन की बिना अनुमति के ग्राम समाज की भूमि पर प्रतिमा स्थापित कर दी।
बुधवार देर रात तीन लोगों ने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है, जिसमें तीन युवक बाबा साहब की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करते दिख रहे हैं। गुरुवार सुबह घटना का पता चलने पर दलित समाज के लोगों ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर गांव के एक व्यक्ति के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर में प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने, जातिसूचक शब्द कहने और धमकी देने का आरोप लगाया गया है। सीओ गौरव सिंह ने बताया कि इस मामले में पांच लोगों को हिरासत में लिया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। गांव में पुलिस फोर्स तैनात है। पूछताछ के बाद तीन को गिरफ्तार कर लिया।
दूसरी घटना बरेली के शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित अम्बेडकर पार्क में हुई। भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। अम्बेडकर जन्मोत्सव समारोह समिति के सदस्यों ने जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। कहा कि आए दिन दलित महापुरुषों की मूर्तियों को क्षति पहुंचाई जा रही है, लेकिन सख्त कदम नहीं उठाया जा रहा। समिति पदाधिकारियों ने पुलिस को तहरीर दी। दलित समाज के लोगों ने कार्रवाई की मांग को लेकर नारेबाजी की और उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। घटना के बाद मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया कि केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
बदायूं में आंबेडकर प्रतिमा के हाथ का प्लास्टर टूटा, शरारती तत्वों पर आरोप
बदायूं जिले के हजरतपुर में एक पार्क में लगी डॉ आंबेडकर की प्रतिमा के हाथ पर लगा सीमेंट टूट गया। इसे लोगों ने शरारतीतत्वों की हरकत बताया और हंगामा किया। पुलिस ने समझाकर शांत किया। पुलिस का मानना है कि प्रतिमा काफी पुरानी होने के कारण उसकी कलाई के पास का सीमेंट छूट गया है। एसएचओ देवेंद्र कुमार ने बताया कि लोगों को समझा दिया है। लोग मान भी गए हैं। प्रतिमा काफी पुरानी है, इसलिए प्लास्टर छूट गया था। उसकी मरम्मत करा दी जाएगी। प्रतिमा को लेकर चौकसी बढ़ा दी गई है।

You may also like
Litton Das ने रचा इतिहास, मुश्फिकुर रहिम को पीछे छोड़ बने टेस्ट में बांग्लादेश के सबसे सफल विकेटकीपर
हाउसफुल 5 का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन: तीसरे सप्ताह में 10.30 करोड़ की कमाई
अशोक गहलोत को अपना कार्यकाल याद करना चाहिए : जोगाराम पटेल
इंदिरा ने सत्ता बचाने के लिए आपातकाल लागू किया: त्रिवेंद्र सिंह रावत
साकची गुरुद्वारा साहिब चुनाव के विवादित आदेश पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक