Next Story
Newszop

पूर्व कैबिनेट मंत्री बादशाह सिंह के बेटे और पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जानिए क्या है मामला

Send Push
पंकज मिश्रा, हमीरपुरः बुंदेलखंड के कद्दावर नेता और मायावती सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे बादशाह सिंह के घर में अब घमासान मच गया है। बादशाह सिंह की बहु ने थाने में दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है। एफआईआर में पूर्व मंत्री बादशाह सिंह के बेटा और पत्नी नामजद है।पड़ोसी महोबा जिले के खरेला कस्बा निवासी बादशाह सिंह ने नगर पालिका परिषद के चेयरमैन के चुनाव से राजनैतिक सफर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह हमीरपुर जिले के मौदहा विधानसभा क्षेत्र से पहली बार एमएलए बनकर विधानसभा पहुंचे थे। एमएलए बनने के बाद ये बुंदेलखंड इंसाफ सेना का नेतृत्व करते थे। पहली बार मानवती कांड में इन्होंने सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन किया था, जिस पर इन्हें गिरफ्तार किया गया था। इनकी गिरफ्तारी पर पूर्व सीएम कल्याण सिंह और उमा भारती ने यहां आकर प्रशासन और शासन के खिलाफ धरना दिया था। भ्रष्टाचार के आरोप में गए थे जेलइस राजनीतिक आंदोलन से बादशाह सिंह को क्षेत्र की जनता ने दोबारा एमएलए बनाया था। दो बार भाजपा से एमएलए रहने के बाद फिर इन्होंने बसपा में इंट्री की। तीसरी बार एमएलए बनने पर मायावती की सरकार में इन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया था। बाद में भ्रष्टाचार के आरोप लगने पर इन्हें जेल जाना पड़ा था। मौजूदा में ये समाजवादी पार्टी में है। इधर पिछले विधानसभा चुनाव में इन्होंने चुनाव मैदान में आने के लिए बड़ी जद्दोजहद की थी, लेकिन पार्टी ने इन्हें टिकट नहीं दिया था। हालांकि पार्टी के कार्यक्रमों में इनकी मौजूदगी समय-समय पर रहती है, लेकिन अब इनके घर में ही बहु ने पूरे परिवार को टेंशन में ला दिया है। 3 करोड़ दजेह, कार मांगने का आरोपपूर्व मंत्री बादशाह सिंह ने अपने बेटे राजदेव सिंह की शादी तीन साल पहले झांसी राजघराने की दिव्यानी सिंह के साथ की थी। पिछले कई महीने से दिव्यानी सिंह एमपी के भोपाल में अपने परिजनों के साथ रह रही है। पिछले दिनों दिव्यानी ने अपने पति राजदेव सिंह और पूर्व मंत्री की पत्नी रत्ना सिंह समेत ससुराली जनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की एफआईआर भोपाल में महिला थाने में लिखाई है। पूर्व मंत्री बादशाह सिंह की बहु दिव्यानी सिंह ने तीन करोड़ रुपये कैश और एक लग्जरी कार की डिमांड पूरी न करने पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। मुकदमा दर्ज होने पर यहां पूर्व मंत्री के घर में सन्नाटा पसर गया है, वह चुप्पी भी साधे है।
Loving Newspoint? Download the app now