कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने महाराष्ट्र में मतदाता सूचियों में कथित हेरफेर के विषय को लेकर शनिवार को निर्वाचन आयोग पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि यह संवैधानिक संस्था प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों की कठपुतली है।
उन्होंने कांग्रेस के विधि, मानवाधिकार और आरटीआई विभाग द्वारा आयोजित वार्षिक विधिक सम्मेलन में यह दावा भी किया कि भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ देश का संविधान बदलना चाहते हैं, लेकिन जनता ऐसा नहीं होने देगी।
BJP सरकार के 'न्यू नॉर्मल' में
— Congress (@INCIndia) August 2, 2025
• विपक्ष की सरकारों को गिराकर, अल्पमत की सरकारें बन रही हैं
• विपक्ष के नेताओं पर झूठे मुकदमे चल रहे हैं
• सरकार सवाल पूछने वालों को जेल में डाल रही है
• RTI कार्यकर्ताओं की हत्या हो रही है, कानून को कमजोर किया जा रहा है
RSS-BJP संस्थानों पर… pic.twitter.com/COf5F8MxBp
खड़गे ने दावा किया, ‘‘महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव में मतदाता सूचियों में नाम जोड़े गए। महाराष्ट्र के एक हॉस्टल में 9 हजार मतदाता कैसे हो सकते हैं?’’
उन्होंने आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग नरेन्द्र मोदी की कठपुतली है।
राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा, ‘‘भारत का संविधान सिर्फ एक कानूनी दस्तावेज नहीं है, बल्कि यह हमारे लोकतंत्र की आत्मा है। यह प्रत्येक भारतीय को न्याय, स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे का अधिकार देता है। लेकिन आज संविधान खतरे में है।’’
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव में वोटर्स बदले गए।
— Congress (@INCIndia) August 2, 2025
महाराष्ट्र के एक हॉस्टल में 9 हजार वोटर्स कैसे हो सकते हैं?
आप समझिए- ये चुनाव आयोग है या नरेंद्र मोदी की कठपुतली है।
: AICC के Annual Legal Conclave में कांग्रेस अध्यक्ष श्री @Kharge
📍विज्ञान भवन, नई दिल्ली… pic.twitter.com/4Uhh8dTz3J
उन्होंने दावा किया, ‘‘सत्ता में बैठे नेता संविधान बदलने की बात कर रहे हैं। बीजेपी-आएसएस के बड़े-बड़े नेताओं का इरादा है कि संविधान की प्रस्तावना से समाजवाद और धर्मनिरपेक्षता शब्द को हटा दिया जाए। बीजेपी को 2024 के चुनाव में 400 सीट मिल जाती, तो वो संविधान को बदल देते। लेकिन ये देश की जनता की ताकत है, उन्होंने 400 पार कहने वालों के मुंह पर तमाचा मारा।’’
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि इस उपलब्धि का श्रेय राहुल गांधी जी को जाता है, क्योंकि उन्होंने संविधान को बचाने की मुहिम चलाई।
खड़गे ने कहा, ‘‘बीजेपी-आरएसएस के लोग समाजवाद और धर्मनिरपेक्षता शब्द संविधान से निकाल ही नहीं सकते हैं, क्योंकि उनके पास वो ताकत नहीं है, जो इस देश की जनता के पास है।’’
खड़गे ने दावा कि वर्तमान मानसून सत्र में प्रधानमंत्री मोदी संसद में आने के बाद अपने कार्यालय में बैठे रहते हैं, लेकिन सदन में नहीं आते।’’
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘वह कार्यालय में बैठकर टीवी पर संसद की कार्यवाही देखते हैं। अगर कार्यवाही ही देखनी है तो सदन में आइए, आमने-सामने से देखिए। मुझे तो समझ नहीं आता है, उन्हें किस बात का डर है।’’
खड़गे ने दावा किया, ‘‘बीजेपी शासित राज्यों में अल्पसंख्यकों और दलितों के साथ भेदभाव आम हो गया है। देश का प्रधानमंत्री होते हुए नरेन्द्र मोदी समाज को बांटने की बात करते हैं। उन्हें देश की जनता ने संविधान को बचाने के लिए चुना, लेकिन वह संविधान को कुचलने का काम कर रहे हैं।’’
पीटीआई के इनपुट के साथ
You may also like
1 हजार से कम हैं फॉलोअर्स तो Instragam पर इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे ये फीचर, बदला नियम
क्या आपके खाते में नहीं आया पीएम किसान सम्मान निधि का पैसा? सरकार ने रोक दी है किस्त, पढ़ लें यह आदेश
रानी मुखर्जी पहुंचीं सिद्धिविनायक मंदिर, 30 साल में पहला नेशनल अवॉर्ड मिलने के बाद गणपति बप्पा से लिया आशीर्वाद
खान सर ने बिहार में खरीदी 99 कट्टा जमीन: क्या बनाएंगे नया कॉलेज? लैंड की कीमत जान हैरान हो जाएंगे!
Delhi News: ना टीचर ना सुविधाएं...उपेक्षा की कहानी बयां कर रहे पुरानी दिल्ली के जर्जर उर्दू स्कूल