लाइव हिंदी खबर :- रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को चेतावनी दी कि अगर अमेरिका ने टॉमहॉक मिसाइलों से रूस पर हमला किया, तो उसका कड़ा जवाब दिया जाएगा। पुतिन का यह बयान तब आया जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रूस की दो बड़ी तेल कंपनियों रोसनेफ्ट और लूकोइल पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया। पुतिन ने इसे दुश्मनी भरा कदम बताया और कहा कि इससे दोनों देशों के रिश्ते और खराब हो सकते हैं।
हालांकि पुतिन ने यह भी कहा कि रूस हमेशा बातचीत के पक्ष में रहा है। उन्होंने कहा कि टकराव या विवाद के बजाय बातचीत हमेशा बेहतर होती है। हमने हमेशा संवाद का समर्थन किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह कदम 22 अक्टूबर को ट्रम्प और पुतिन के बीच प्रस्तावित बैठक रद्द होने के बाद उठाया गया। अमेरिका का कहना है कि प्रतिबंधों का उद्देश्य रूस की तेल कंपनियों के जरिए मिल रही युद्ध फंडिंग पर रोक लगाना है।
You may also like

इनकम टैक्स अलर्ट: अकाउंट में ये 7 ट्रांजैक्शन हुए तो सीधे नोटिस आएगा, अभी चेक करें वरना पछताओगे!

पंचकूला में नाबालिग से रेप के दोषी को कोर्ट ने सुनाई 20 साल की सजा

थोड़े दूर थोड़े पास: ZEE5 की नई फिल्म का ट्रेलर जारी

अलट-पलटकर भी 'दम' नहीं दिखा सके नीतीश, 20 साल में 8 चुनावों के डेटा से समझिए सत्ता का गणित

Business Idea: बेहद फायदेमंद है ये बिजनेस, ठंड के मौसम में करेंगे शुरुआत तो कमाई में लग जाएंगे चार चांद





