Next Story
Newszop

दामाद के साथ भागी सास के बारे में बड़ा खुलासा, फरार होने से पहले ही बेटी के ससुराल जा चुकी थी मां, 5 दिन दामाद के साथ बिताई रात फिर…..

Send Push

अलीगढ़। अलीगढ़ की सास-दामाद की लव स्टोरी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। बेटी की शादी से सिर्फ 9 दिन पहले दामाद के साथ भागने वाली सास घर से लाखों रुपये कैश और गहने भी लेकर गई है। अलीगढ़ पुलिस दोनों प्रेमी जोड़े को तलाशने में लगी हुई है। सास की उम्र 38 साल है जबकि दामाद 25 साल का। इस मामले में अब पीड़ित पति ने नया खुलासा किया है।

5 दिन तक रहकर आई थी महिला

महिला के पति जितेंद्र के मुताबिक 1 मार्च को उसकी पत्नी अपने होने वाले दामाद राहुल के घर गई थी। उसने घर पर सबको बताया कि राहुल बीमार है। घर वालों को लगा कि राहुल का हालचाल लेने जा रही है लेकिन हकीकत तो कुछ और ही थी। 5 दिन तक राहुल के साथ वह घर पर अकेली ही रही। 5 दिन बाद राहुल ने उसे गाँव छोड़ दिया और चला गया। किसी को तब महिला पर शक नहीं हुआ। अब जब दोनों भाग गए हैं तो सब हैरान हैं।

गाँव में बना मजाक

महिला के पति ने कहा कि गाँव में पूरे परिवार का मजाक बनकर रह गया है। मां की करतूत से बेटी को ऐसा सदमा लगा है कि वो बीमार पड़ गई। 6 महीने पहले शादी फिक्स हो गई थी। होने वाला दामाद अक्सर अपने ससुराल आता था। मेरी पत्नी के कमरे में जाकर घंटों रहता था। तब हमने शक नहीं किया। अब वो लाखों रूपये और जेवरात लेकर चली गई है। उसने मां होकर बेटी की जिंदगी ख़राब कर दी।

बेटी नहीं मां में इंट्रेस्ट

इस घटना को लेकर पीड़ित पति जितेंद्र कुमार का कहना है कि जिस लड़के से उसकी बेटी की शादी होनी थी, वह रिश्ता तय होने के बाद से ही होने वाली सास से ज्यादा बातें करने लगा था। जितेंद्र ने कहा कि मैं बेंगलुरु में नौकरी करता हूं। मैं अपनी बेटी की शादी के लिए 3 महीने बाद घर आया तो देखा कि मेरी पत्नी अपने होने वाले दामाद से खूब बातें करती थी। दोनों कई घंटों तक फ़ोन पर बाते करते रहते थे।

 

Loving Newspoint? Download the app now