आजकल इंसानी बस्ती इतनी ज्यादा फैल गई है कि जानवरों को जंगल कम पड़ने लगा है। यही वजह है कि कई जानवर शहर गांव में घुस आते हैं और वहीं के माहौल में ढल जाते हैं। बंदर भी एक ऐसे ही जीव है। कई शहर गांव में बंदर सड़कों पर दौड़ते नजर आ जाते हैं। ये बंदर स्वभाव में बड़े ही चंचल और चालाक होते हैं। इन्हें अधिकतर अपने पेट की भूख मिटाने के लिए खाने की तलाश होती है। इस चक्कर में ये कई जगह चोरी कर भाग जाते हैं।
आप ने भी कई ऐसे वीडियो या नजारे देखें होंगे जहां फल सब्जी बेचने वाले बंदर, गाय जैसे जानवरों को भगाने के लिए हाथ में डंडा लिए बैठते हैं। यदि ये जानवर उनके फल सब्जी को खाने लगे तो ये उन्हें भगाने लगते हैं। इसके पीछे का लॉजिक भी समझना आसान होता है। जानवरों की वजह से फल सब्जी वाले का नुकसान हो जाता है। हालांकि हर कोई इस चीज को लेकर कंजूस नहीं होता है। कुछ लोगों का दिल बड़ा भी होता है।
अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इन दादी मां को ही देख लीजिए। ये अम्मा सड़क पर फल बेच रही है। जब इनकी फलों की दुकान पर बंदर आ जाता है तो ये उसे भगाने की बजाय प्यार से प्लेट में अंगूर खिलाती है। ये नजारा देखने में बड़ा ही भावुक कर देता है। इंसान और जानवर के बीच का ऐसा प्रेम देख यही बात मन में आती है कि काश सारी दुनिया ऐसी बन जाती। फिर ये धरती स्वर्ग से कम नहीं होती।

बूढ़ी महिला द्वारा बंदर को अंगूर खिलाने का यह वीडियो इंटरनेट पर खूब पसंद किया जा रहा है। जिसने भी यह वीडियो देखा वह यही कहने लगा कि गरीब का दिल काफी बड़ा होता है। हम सभी को लाइफ में थोड़ा दयालु बनना चाहिए। वीडियो में दिखाई दे रही अम्मा दिखने में भले गरीब लगती है, लेकिन दिल से वह बहुत अमीर है। चलिए पहले आप भी यह वीडियो देख लीजिए।
सोशल मीडिया पर यह वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है। इसे अभी तक 19 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो पर कमेंट्स भी आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा ‘गरीब का दिल सच में बड़ा होता है।’ फिर एक अन्य कमेंट आता है ‘हम सभी को भी लाइफ में थोड़ी दया दिखा देनी चाहिए।’ एक अन्य व्यक्ति लिखता है ‘ये नजारा देख मेरा दिल खुश हो गया। अम्मा आप महान हैं।’
वैसे आपको यह वीडियो कैसा लगा?You may also like
Amazon Summer Sale 2025: Exclusive Midnight Launch for Prime Members with Massive AC Discounts from Samsung, LG, Voltas & More
सुहागरात पर मनीषा निकली मनीष, पति शादी के साल थाने पहुंच बोला- मेरी बीवी किन्नर 〥
होटल अग्निकांड : होटल में कदम कदम पर थी लापरवाही, फायर अलार्म नहीं बजा
सांसद सौगत राय की तबीयत फिर बिगड़ी, बेलघरिया के निजी अस्पताल में भर्ती
अब बस यात्रा होगी और भी सुगम और आरामदायक! अब यात्री देख सकेंगे लाइव लोकेशन, स्पीड और स्टॉपेज की जानकारी