Himachali Khabar
पिछले कई दिनों से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। हरियाणा में दो दिनों के अंदर हुई बरसात व कई स्थानों पर ओलावृष्टि से तापमान में गिरावट आई है। रात्रि के समय तापमान में करीबन 8 डिग्री सेल्सियस से अधिक की गिरावट आई है जबकि अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 दिनों तक तापमान सामान्य रहने की संभावना जताई जा है इससे गर्मी से राहत मिलेगी। इसके बाद मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक हालांकि 15 अप्रैल से फिर से हरियाणा प्रदेश में लू चलने की उम्मीद जताई जा रही है।
दो दिन तक लू से मिलेगी राहत
आपको बता दें कि 11 अप्रैल शाम को ठंडी तेज हवाएं चली। इसी के साथ ही बरसात व ओलावृष्टि कई स्थानों पर हुई। अब दो दिन तक तापमान सामान्य रहने के साथ लू से राहत मिलेगी। वहीं, 15 अप्रैल से फिर से प्रदेश में लू चलने की उम्मीद है। इससे अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है।
You may also like
Zero-Oil Mango Pickle Recipe: Spice Up Your Summer Meals the Healthy Way!
VIDEO: चमत्कारी कैच! राहुल त्रिपाठी ने लपका बेहतरीन कैच, मर्कराम को भेजा पवेलियन
कोरबा की नंदनी झा ने दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय राज्यस्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में प्रथम स्थान प्राप्त किया
Kesari 2: बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा अक्षय कुमार का नया ड्रामा?
पंजाब : बिक्रम मजीठिया ने कानून-व्यवस्था पर मान सरकार को घेरा