बिहार की राजधानी पटना से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। कथित बॉयफ्रेंड के साथ शारीरिक संबंध बनाने के बाद एक नाबालिग लड़की की मौत हो गई।
लड़की की 10 दिन पहले ही मुलाकात एक लड़के से हुई थी। लड़का भी नाबालिग है। बताया जा रहा है कि लड़के ने अपने दोस्त के कमरे पर ले जाकर लड़की के साथ संबंध बनाए। इस दौरान लड़की को ब्लीडिंग होने लगी। तबीयत बिगड़ने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
शनिवार को इस मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने लड़की के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही लड़के और उसके दोस्त को हिरासत में लिया गया, उनसे पूछताछ जारी है। बताया जा रहा है कि लड़के ने शुक्रवार को लड़की को पटना बुलाया था। फिर अपने दोस्त के घर ले गया।
वहां पर लड़का और लड़की दोनों ने शारीरिक संबंध बनाए। तभी लड़की को बहुत तेज ब्लीडिंग (खून निकलना) होने लगी। इसे देखकर लड़का घबरा गया। वह उसे एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचा। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दोनों लड़कों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
घर में पिता के पास जाने का बोलकर निकली थी लड़की
लड़की के दादा ने बताया कि उसने पांचवीं तक पढ़ाई की है। इसके बाद उसने स्कूल जाना छोड़ दिया था। उसके पिता बढ़ई मिस्त्री हैं। वह अपने पिता के पास जाने के लिए बोलकर घर से निकली थी। वह पटना कैसे पहुंच गई इसकी परिवार वालों को जानकारी नहीं है। पुलिस ने जिस लड़के को पकड़ा है, उसे भी परिवार में कोई नहीं जानता है। दादा ने बताया कि सूचना मिलने के बाद जब वह पटना पहुंचे तो पोती के मरने की जानकारी हुई।
You may also like
आईआईटी जम्मू में नटरंग की प्रस्तुति डाइवर्स कलर्स ऑफ जम्मू एंड कश्मीर ने बिखेरा सांस्कृतिक रंग, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध
एसओटीटीओ जेएंडके ने अंगदान – जीवन संजीवनी अभियान के तहत किया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, रंगोली प्रतियोगिता रही आकर्षण का केंद्र
ईएलआई योजना पर ईपीएफओ जम्मू द्वारा दो सेमिनार आयोजित
जम्मू में साधु धर्म स्थल सुरक्षिणी समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित, महंत पीयूष जी महाराज बने उपाध्यक्ष
रंगयुग द्वारा आयोजित समर इंटर्नशिप प्रोग्राम 2025 का समापन, छात्राओं ने प्रस्तुत किया मेरी आवाज़