Next Story
Newszop

एक साथ 35 लड़कियों को डेट कर रहा था युवक, इस तरह से फूटा रोमियो का भांडा ㆁ

Send Push

एक युवक ने 35 लड़कियों को अपने प्यार के जाल में पहले फंसाया, फिर उनसे ठगी की। ये युवक एक साथ ही इन 35 लड़कियों को डेट कर इनसे महंगे तोहफे ले रहा था और अपने सभी शौक पूरे करने में लगा हुआ था। हालांकि एक गलती ने इस युवक की पोल खोल दी और इसका खेल खत्म हो गया। अब ये आरोपी युवक जेल के पीछे हैं और अपनी सजा काट रहा है।

बताया जा रहा है कि एक शख्स एक ही वक्त में 35 गर्लफ्रेंड को डेट कर रहा था। वहीं जब इस बात की जानकारी पुलिस को लगी तो पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया। न्यूयॉर्क पोस्ट में छपी खबर के अनुसार 39 वर्षीय ताकाशी मियागावा ने अलग-अलग महिलाओं के साथ एक ही समय पर संबंध रखें और इनसे खूब ठगी की। लेकिन एक दिन इसका सच सामने आ गया और अब ये लड़कियों को धोखा देने के आरोप में जेल में बंद है।

ताकाशी मियागावा नामक इस आरोपी को महंगे तोहफों का चसका था। दरअसल इसे पहली गर्लफ्रेंड ने बड़ा ही महंगा तोहफा दिया था। इसके बाद गिफ्ट के चक्कर में इसने नई-नई गर्लफ्रेंड्स बनानी शुरू कर दी। कुछ ही दिनों में ये आकंड़ा 35 पहुंच गया। ताकाशी मियागावा ने नई गर्लफ्रेंड बनाने के बाद भी पुरानी गर्लफ्रेंड को छोड़ नहीं। ये लंबे समय तक सभी को एक साथ डेट करता रहा।

वहीं प्रेमिकाओं से समय-समय पर अच्छे तोहफे मिलते रहें। इसके लिए ताकाशी मियागावा ने सभी गर्लफ्रेंड्स को अपना जन्मदिन अलग-अलग बताया था। किसी को में तो किसी को अप्रैल में, इस तरह से हर प्रेमिका को इसने अपने जन्म तारीख अलग बताई थी। जबकि वास्तविक बर्थडे 14 नवंबर को था।

जन्मदिन का बताकर ये आरोपी हर किसी प्रेमिका से पार्टी और महंगे-महंगे गिफ्ट लिया करता था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ताकाशी मियागावा एक पार्ट टाइम वर्कर है। जो घर-घर जाकर सामानों को बेचता है। इन सभी महिलाओं से एक मार्केटिंग कंपनी के जरिए ये मिला था और इन्हें सामना बचने के बहाने अपनी प्रेमिका बना लिया।

इस तरह से चला सच का पता

एक दिन एक प्रेमिका को इसपर शक हो गया। उसने बिना देरी किए पुलिस के पास जाकर इसकी शिकायत कर दी। पुलिस ने जांच शुरू की तो पाया कि मियागावा की कुल 35 प्रेमिका हैं। इनमें से लगभग सभी महिलाएं सिंगल हैं। आरोपी मियागावा ने सभी लड़कियों को शादी का झांसा दिया था। मियागावा का ये सच सामने आने के बाद उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मियागावा की ये खबर मीडिया में काफी छाई हुई है और इसे ‘जापानी रोमियो’ का नाम दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि इन सभी महिलाओं ने मियागावा को एक से बढ़कर एक महंगे तोहफे दिए हैं। इनमें कपड़े, कई महंगे सामान, गाड़ी शामिल है। पुलिस ने उस पर 35 महिलाओं को शादी का धोखा देने का केस दर्ज किया है। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी के पास रहने का अपना कोई ठिकाना तक नहीं है और ये लड़कियों को प्यार के जाल में फंसाकर उनसे पैसे ठगा करता था।

Loving Newspoint? Download the app now